भारत की ये 5 महिला साइंटिस्ट बाधाओं को तोड़ बढ़ी आगे
By Mahima Sharan12, Feb 2024 11:35 AMjagranjosh.com
भारत में महिला वैज्ञानिकों का एक इतिहास है जिन्होंने साइंस के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हालांकि, हाल के वर्षों में हुई प्रगति के बावजूद, भारत में विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं को अभी भी कई चुनौतियों और बाधाओं का सामना करना पड़ता है।
नेशनल साइंस फाउंडेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में STEM सेक्टर में कुल वर्सफिल्ड में महिलाएं केवल 14% हैं। इन तमाम चुनौतियों के बावजूद, विज्ञान में कई महिलाएं हैं जिन्होंने बाधाओं को पार किया है और एसटीईएम क्षेत्रों में काबिले तारिफ सफलता हासिल की है।
महिलाओं के लिए किसी पद को हासिल करना परेशानियों से भरा होता है, लेकिन फिर भी कुछ महिलाएं सभी बाधाओं को पार कर के आगे बढ़ती है। यहां पांच महान महिला वैज्ञानिक हैं जिन्होंने अपने नए और अनोखे रिसर्च से भारत को गौरवान्वित किया है:
गगनदीप कांग
प्रसिद्ध भारतीय माइक्रोबायोलॉजिस्ट गगनदीप कांग ने 2019 में रॉयल सोसाइटी की फेलो के रूप में चुनी गई पहली भारतीय महिला के रूप में इतिहास रचा। उनका रिसर्च बच्चों में वायरल संक्रमण पर आधारित है, विशेष रूप से रोटावायरस टीकों के परीक्षण पर।
टेस्सी थॉमस
थॉमस, जिन्हें भारत की मिसाइल महिला के रूप में जाना जाता है, उन्होंने भारत के बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें भारत में मिसाइल परियोजना का लीडरशिप करने वाली पहली महिला वैज्ञानिक होने का गौरव प्राप्त है।
सुनिता सरावागी
आईआईटी बॉम्बे की प्रोफेसर सुनीता सरावगी को डेटाबेस और डेटा माइनिंग में उनके अभूतपूर्व शोध के लिए जाना जाता है। उनका काम बड़े डेटासेट से निकालने, डेटा मैनेजमेंट सिस्टम में क्रांति लाने पर केंद्रित है।
सुधा भट्टाचार्य
भारतीय स्टेटिकल इंस्टीट्यूट, कोलकाता की एक सम्मानित वैज्ञानिक सुधा भट्टाचार्य ने मॉलिकुलर साइंस में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भट्टाचार्य के काम को साइंस में फेलोशिप और पुरस्कार मिले हैं।
संगीता भाटिया
संगीता एन भाटिया, एक भारतीय-अमेरिकी बायोमेडिकल वैज्ञानिक, टिशू इंजीनियरिंग और डॉक्टर में अपने काम के लिए प्रसिद्ध हैं। उनके नए रिसर्च से दवा परीक्षण और रोग अध्ययन के लिए मॉडल तैयार किया है।
Trending GK Questions: स्मार्ट बच्चे सॉल्व करें ये ट्रेंडिंग सवाल