भारत के 5 चीफ इलेक्शन कमिश्नर की एजुकेशन जानिए


By Priyanka Pal04, Jun 2024 01:40 PMjagranjosh.com

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त देश की चुनावी प्रक्रिया की देखरेख में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह सुनिश्चित करते हैं कि चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू रूप से आयोजित हों।

मुख्य चुनाव आयुक्त

साल 2015 से 2017 तक सेवा देने वाले डॉ. नसीम जैदी से लेकर वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार तक, इनमें से प्रत्येक नेता ने भारत के चुनावी परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी है।

श्री राजीव कुमार

उन्होंने इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। वे साल 1984 में झारखंड कैडर से IAS में शामिल हुए। वित्तीय सेवा विभाग में सचिव सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

श्री सुशील चंद्रा

उन्होंने उत्तर प्रदेश से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। इसी के साथ उनके पास कानून की डिग्री भी है। वे 1980 में IRS के पद पर रहे। मुख्य चुनाव आयुक्त बनने से पहले, वे केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष रहे हैं।

श्री सुनील अरोड़ा

उन्होंने अर्थशास्त्र में स्नातक और अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है। ​​1980 में राजस्थान कैडर से IAS में शामिल रहे। मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में, अरोड़ा ने 2019 के आम चुनावों और कई राज्य चुनावों की देखरेख की।

श्री ओपी रावत

उनके पास फिजिक्स में बैचलर डिग्री और सोशल डेवलपमेंट प्लेनिंग में मास्टर्स डिग्री है। मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में, रावत ने मतदाता शिक्षा और स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के महत्व पर जोर दिया।

श्री ए.के. जोति

उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गुजरात में पूरी की और फिजिक्स में ग्रेजुएशन किया है। वे 1975 में गुजरात कैडर से IAS में शामिल हुए थे। ख्य चुनाव आयुक्त के रूप में, जोति ने अपने संक्षिप्त कार्यकाल के दौरान निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव किए हैं।

डॉ. नसीम जैदी

उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसए से लोक प्रशासन में मास्टर डिग्री के साथ अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाया। उत्तर प्रदेश कैडर से IAS में शामिल हुए। मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में, उन्होंने महत्वपूर्ण चुनावी सुधारों पर काम किया।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Top 5 Powerful Prime Ministers Of India