भारत की 9 सबसे बड़ी सेंट्रल जेल कौन सी हैं?


By Priyanka Pal19, Jun 2024 10:11 AMjagranjosh.com

भारत दुनिया की सबसे बड़ी जनसंख्या वाली आवादी है। क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे बड़ी 9 जेल कौन-सी हैं?

तिहाड़ जेल

यह जेल सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी जेल है। 1957 में में बनीं यह जेल 400 एकड़ में फैली है।

येरवडा सेंट्रल जेल

इस जेल की स्थापना 1871 में हुई थी। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी भी इसी जेल में बंद थे।

नैनी सेंट्रल जेल

यह जेल 237 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें 3000 कैदियों के रहने की व्यवस्था है। यहां कई अपराधी और आतंकवादी कैद हैं।

पुलहाल सेंट्रल जेल

साल 2006 में इस जेल की स्थापना की गई थी। जोकि 212 एकड़ में फैली हुई है। यहां 1,250 पुरुष और 500 महिला कैदियों के रहने की जगह है।

वेल्लोर सेंट्रल जेल

यह देश की बड़ी जेलों में से एक है, इसकी स्थापना 1830 में की गई थी। इसका कैंपस 153 एकड़ में फैला है।

राजमुंदरी सेंट्रल जेल

196 एकड़ में फैले इस परिसर को 1864 में ब्रिटिश साम्राज्य द्वारा जेल में बदला गया था।

पटियाला सेंट्रल जेल

इस जेल की स्थापना 1952 में हुई थी, यह कैंपस 110 एकड़ में फैला है। पंजाब के पटियाला में स्थित केंद्रीय कारागार भी देश की बड़ी जेलों में से एक है।

परपन्ना अग्रहारा सेंट्रल जेल

यह केंद्रीय कारागार भी 40 एकड़ में फैला हुआ है। इसे कर्नाटक की सबसे बड़ी जेल का मुकाम हासिल है।

अलीपुर सेंट्रल जेल

40 एकड़ में फैले इस केंद्रीय कारागार में बड़ी संख्या में कैदी रहते थे। यहां विशेष रूप से राजनीतिक कैदियों को रखा जाता था।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Heat Wave 2024: Check Out Top Facts On Red Alert