By Priyanka Pal05, Jun 2024 06:26 PMjagranjosh.com
भारत में नदियों का बड़ा महत्व है। भारत में नदियों को पीने के पानी और सिंचाई के प्रमुख स्रोत के रूप में उपयोग करने के अलावा देवी के रूप में भी पूजा जाता है।
प्रमुख नदी
देश में प्रमुख नदियों की संख्या करीब 200 है। इसके अतिरिक्त छोटी-बड़ी मिलाकर बड़ी संख्या में नदियों का प्रवाह होता है।
भारत की सबसे बड़ी सहायक नदी कौन सी है?
भारत की सबसे लंबी सहायक नदी यमुना नदी है। यमुना नदी गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है और इसका भारत के इतिहास, संस्कृति और अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान है।
यमुना का संबंध
यमुना नदी का उद्गम उत्तराखंड राज्य के यमुनोत्री ग्लेशियर से होता है, जो हिमालय पर्वत श्रृंखला में स्थित है।
गंगा से मिलन
यहां से निकलने के बाद यह दून की घाटियो में बहती हुई हरियाणा और दिल्ली की सीमा पर बहती है और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलो से निकलकर गंगा में मिल जाती है।
प्रमुख शहर
यह नदी जिन शहरों से प्रमुख होकर गुजरती है वे हैं दिल्ली, आगरा और प्रयागराज। यमुना नदी को हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है।
यमुना की सहायक नदियां
यमुना की सहायक नदियां प्रमुख नदियों में चंबल, छोटी सिंधु, बेतवा, केन और सेंगर आदि हैं।
लंबाई
इसकी कुल लंबाई की बात करें, तो यह कुल 1436 किलोमीटर लंबी नदी है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Lok Sabha Elections Results 2024: List Of Winning Women Candidates