ब्यूटी विद ब्रेन हैं भारत की ये मिस वर्ल्ड


By Priyanka Pal23, Apr 2024 04:31 PMjagranjosh.com

भारत की मिस वर्ल्ड

क्या आप जानते हैं भारत की उन 6 सुंदरियों के बारे में जिनके सिर पर सज चुका है मिस वर्ल्ड का ताज। आइए अब जानते हैं कहां तक की है इन्होंने पढ़ाई।

रीता फारिया

सन् 1966 की मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं रीता फारिया। उन्होंने ग्रैंड मेडिकल कॉलेज और जे.जे. ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स में पढ़ाई थी। विश्व सुंदरी ब्यूट विद ब्रैन हैं उनके पास MBBS की डिग्री है।

ऐश्वर्या राय बच्चन

साल 1994 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था। वह बड़े होकर आर्केटेक्ट बनना चाहती थी। उन्होंने रचना संसद अकादमी ऑफ आर्किटेक्चर में एडमिशन भी लिया लेकिन बाद में मॉडलिंग में अपना करियर बनाने के लिए कॉलेज ड्रॉप कर दिया।

डायना हेडन

मिस वर्ल्ड का खिताब डायना हेडन ने सन् 1997 में जीता था। उन्होंने यूके से एक्टिंग, ड्रामा की क्लासेस ली हैं।

युक्ता मुखी

साल 1999 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम करने वाली युक्ता मुखी ने जूलॉजी की पढ़ाई की है। स्कूली शिक्षा पूरी लेने के बाद ग्रेजुएशन मुंबई के वीजी वेज़ कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में किया है।

प्रियंका चोपड़ा

साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज प्रियंका ने अपने नाम किया था। बेहतरीन अदाकाराओं की लिस्ट में शुमार एक्ट्रेस ने लखनऊ के ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज से शुरू की जिसके बाद थोड़े समय के लिए बरेली के मारिया गोरेटी कॉलेज गई। उन्होंने क्लास 10 बोस्टन, मैसाचुसेट्स में पूरी की।

मानुषी छिल्लर

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ब्यूटी विद ब्रेन का परफेक्ट उदाहरण हैं। उन्होंने कक्षा 12वीं CBSE बोर्ड से की है इसी के साथ टॉपर भी रह चुकी हैं। मिस वर्ल्ड में भाग लेने के दौरान वह एमबीबीएस की ही पढ़ाई कर रही थीं।

सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Are You The Most Intelligent Zodiac Sign?