भारत के 7 सबसे बड़े पुरस्कार कौन से हैं?


By Priyanka Pal27, Sep 2024 02:38 PMjagranjosh.com

जानिए भारत के 7 सबसे बड़े पुरस्कार कौन से हैं और किन्हें इससे सम्मानित किया जाता है।

भारत रत्न

भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है, यह पुरस्कार देश के लिए अच्छा काम करने के लिए दिया जाता है।

पद्म विभूषण

भारत का दूसरा सबसे बड़ा पुरस्कार है, जो किसी भी क्षेत्र में राष्ट्र के लिए उच्च कोटि की सेवा करने के लिए दिया जाता है।

पद्म भूषण

भारत में तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। देश की सेवा करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को इससे सम्मानित किया जाता है।

पद्म श्री

यह अवॉर्ड भारत के नागरिकों को अलग – अलग फील्ड में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए दिया जाता है। यह भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।

परमवीर चक्र

यह सेना का सबसे बड़ा पुरस्कार है। यह अवॉर्ड देश के दुश्मन के सामने बहादुरी के कार्यों के लिए दिया जाता है।

महावीर चक्र

यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा सैन्य पुरस्कार है। दुश्मन के सामने बहादुरी दिखाने वाले वीर सैनिकों को इससे सम्मानित किया जाता है।

अशोक चक्र

भारत का यह सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है। सौनिकों के साथ ही आम लोगों को भी इससे सम्मानित किया जाता है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

दुनिया के 7 सबसे अनोखे पौधे