लड़कियों को मिलेंगे 1 लाख रुपए, इस स्कॉलरशिप के लिए करें अप्लाई
By Mahima Sharan20, Aug 2024 06:18 PMjagranjosh.com
लड़कियों के लिए स्कॉलरशिप
भारत में छात्रवृत्ति के कई विकल्प उपलब्ध हैं। ऐसे में अगर आप भी छात्रवृत्ति के जरिए पढ़ाई करना चाहते हैं तो हम आपको बताएंगे कि कैसे आप आसानी से इंफोसिस फाउंडेशन के जरिए छात्रवृत्ति पा सकते हैं।
ग्रेजुएशन छात्रों के लिए सुनहरा मौका
बैचलर कर रही लड़कियों के लिए यह बेहतरीन मौका है। इंफोसिस फाउंडेशन आपको बिना रुके अपनी पढ़ाई को जारी रखने का मौका देती है।
इंफोसिस फाउंडेशन स्कॉलरशिप
इंफोसिस फाउंडेशन ने 2024-25 के लिए इंफोसिस फाउंडेशन STEM स्टार्स छात्रवृत्ति कार्यक्रम शुरू किया है, जिसके जरिए ग्रेजुएशन फस्ट ईयर की छात्राएं आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
इन छात्राओं की होगी मदद
इस छात्रवृत्ति कार्यक्रम के जरिए फाउंडेशन उन छात्राओं की मदद करना चाहता है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और विज्ञान, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छुक हैं।
किसे मिलेगी स्कॉलरशिप
इंफोसिस फाउंडेशन छात्रवृत्ति उन छात्राओं को दी जाएगी जिनकी पारिवारिक आय 8 लाख से कम है।
अगर आप भी ग्रेजुएशन के पहले साल में हैं, तो इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ