सफलता पाने वाले बैठकर चीजों का इंतजार नहीं करते -लियोनार्डो डा विंची
By Priyanka Pal02, Mar 2024 08:30 AMjagranjosh.com
लियोनार्डो डा विंची
लियोनार्डो डा विंची एक पेंटर थे जिन्हें लोग उनकी सबसे लोकप्रिय पेंटिंग मोनालिसा की वजह से जानते हैं। पेंटिंग करने के साथ उन्होंने कई आविष्कार भी किए जिसमें उड़ने वाली मशीन, हथियारबंद वाहन, सौर ऊर्जा के इस्तेमाल और आकाश के रंग को लेकर अवधारणा देने का श्रेय दिया जाता है।
सीखना
जो लोग यह सोचते हैं कि कुछ नया सीखने से थकान मिलती है। तो ऐसा नहीं है व्यक्ति को कुछ नया सीखकर थकान नहीं बल्कि अनुभव होने के साथ - साथ दिमाग को भी मजबूत बनाता है।
लोग
लियोनार्डो डा विंची के अनुसार तीन तरह के लोग होते हैं, वो जो देखते हैं, वो जो दिखाने पर देखते हैं और तीसरे वो जो नहीं देखते हैं।
खुशी
लियोनार्डो डा विंची का मानना है कि व्यक्ति को सबसे ज्यादा खुशी सीखने की होनी चाहिए। क्योंकि इसी खुशी से सबसे अधिक खुशी मिलती है।
मुश्किलों में हंसना
जो लोग मुश्किलों में भी हंसना जानते हैं या कहें मुसिबतों का सामना बेहद चुनौतीपूर्ण तरीके से करते हैं। उन्हें ऐसे ही लोगों के साथ रहना और मित्रता करनी चाहिए।
सफलता
जो लोग जीवन में सफलता पाना चाहते हैं वे चीजों का बैठकर इंतजार नहीं किया करते। वे अपने अवसरों को खुद ही तलाशते हैं।
जानना काफी नहीं
केवल जानकारी होना काफी नहीं, उसे काम में लेना सीखें। काम करने की इच्छाशक्ति होना काफी नहीं, आगे आएं और काम करके दिखाएं।
प्रशंसा
लियोनार्डो डा विंची के अनुसार जिसे आप नहीं समझते उसकी प्रशंसा करते हैं तो बुरा करते हैं। अगर निंदा करते हैं तो और बुरा करते हैं।
Mahatma Gandhi’s Inspiring Quotes On Truthfulness For Students