By Priyanka Pal06, Jul 2024 06:00 PMjagranjosh.com
सुनीता विलियम्स के विचार
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स एक चुनौतिपूर्ण महिला हैं। आगे जनिए सुनीता विलियम्स के विचार जो आपमें भरेंगे नया जोश।
सपने
सुनीता विलियम्स का मानना है कि बड़ी उपलब्धियाँ प्राप्त करने के लिए बड़े सपने देखना जरूरी है। अगर हम सपने नहीं देखेंगे, तो हम कभी भी उन्हें पूरा नहीं कर पाएंगे।
मेहनत
उन्होंने हमेशा कहा है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। केवल कड़ी मेहनत और समर्पण से ही हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं।
विफलता
सुनीता का मानना है कि विफलताएं हमें सिखाती हैं और हमें मजबूत बनाती हैं। हर विफलता के बाद हमें सीखना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए।
टीम वर्क
अंतरिक्ष में काम करते समय, टीम वर्क बहुत महत्वपूर्ण होता है। सुनीता ने बताया है कि एक अच्छे टीम वर्क से मुश्किल से मुश्किल काम भी आसान हो जाता है।
नए अवसर
उन्होंने हमेशा नए अवसरों को अपनाने और जोखिम उठाने की प्रेरणा दी है। नए अनुभव हमें जीवन में आगे बढ़ने में मदद करते हैं।
सशक्त
सुनीता महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करती हैं। उनका मानना है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं।
स्वस्थ आदतें
सुनीता ने हमेशा सेहत का ध्यान रखने की महत्ता पर जोर दिया है। एक स्वस्थ शरीर और मन से ही हम अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं।
ऐसे ही मोटिवेशनल कोट्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।