दुनिया के इन 8 जानवरों को माना जाता है होशियार


By Priyanka Pal16, May 2024 06:00 AMjagranjosh.com

इस पृथ्वी पर इंसानों के अलावा कई ऐसे जानवर भी पाए जाते हैं, जिन्हें होशियार माना जाता है। यह जानवर बाकि जानवरों से बहुत अलग होते हैं।

बिल्ली

कई रिसर्च ऐसा बताती हैं कि बिल्लियां, कुत्तों और दूसरे जानवरों की तुलना में ज्यादा स्मार्ट होती हैं।

कुत्ते

कुत्तों को सबसे वफादार जानवरों में से एक माना जाता है। वह इंसानों के साथ रहकर उनकी भाषाओं और इशारों को समझ सकते हैं।

चिम्पांजी

यह न केवल इंसानों की भाषाएं समझ सकते हैं बल्कि शीशे में देखकर खुद को पहचानने का हुनर भी रखते हैँ।

हाथी

हाथी को शक्तिशाली होने के साथ - साथ बुद्धिमान जानवर भी कहा जाता है। वे शिकारियों और दोस्तों को पहचान सकते हैं।

डॉल्फिन

इसे दुनिया के सबसे होशियार जीवों में से एक माना जाता है। डॉल्फिन में बड़ा दिमाग होता है, इसी के साथ वह अपनी भावनाओं को भी व्यक्त कर सकती हैं।

तोते

इसे इंसानी बच्चे जितना होशियार माना जाता है। इस पक्षी में इंसानी शब्दों को सीखने का हुनर पाया जाता है।

कौवे

कौवे चमकदार काले पक्षी हैं जो दुनिया के सभी हिस्सों में प्रमुख रूप से पाए जाते हैं। इस पक्षी को चतुर माना जाता है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Know The Real Story Behind Kartik Aryan's Chandu Champion