By Priyanka Pal31, Mar 2025 11:19 AMjagranjosh.com
ऊंट से जुड़ी दिलचस्प बातें
वैसे तो ऊंट को रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है। यह जानवर अपनी खास शारीरिक बनावट और सूखे इलाकों में आसानी से रह सकने के लिए जाना जाता है।
बिना पानी
ऊंट की शरीर संरचना ऐसी होती है कि यह 7 से 10 दिनों तक बिना पानी पिए जिंदा रह सकता है। यह जरूरत पड़ने पर एक बार में 100 लीटर तक पानी पी सकता है।
कूबड़ में पानी
बहुत से लोग सोचते हैं कि ऊंट के कूबड़ में पानी जमा होता है, लेकिन यह सच नहीं है। कूबड़ में चर्बी, जमा होती है, जो ऊंट को लंबे समय तक बिना खाने और पानी के जिंदा रहने में मदद करती है।
ऊंट के पैर
ऊंट के पैर चौड़े और गद्देदार होते हैं, जिससे यह रेगिस्तान की गर्म और नरम रेत में नहीं धंसता। इसके पैर इसे आराम से रेगिस्तान में चलने में मदद करते हैं।
ऊंट की आंखें
रेगिस्तान में तेज हवा और धूल के कारण ऊंट की आंखों में तीन परतों वाली पलकें होती हैं। इन पलकों की मदद से ऊंट रेत के तूफानों में भी अपनी आंखों को बचा सकता है।
ऊंट का दूध
ऊंट का दूध बहुत पौष्टिक होता है, इसमें गाय के दूध से ज्यादा आयरन और विटामिन C होता है। कई जगहों पर ऊंट के दूध का इस्तेमाल दवाई के रूप में भी किया जाता है।
तेज दौड़ सकता है
ऊंट भले ही धीरे-धीरे चलने वाला जानवर लगे, लेकिन रफ्तार से दौड़ सकता है। कई देशों में ऊंट की दौड़ बहुत लोकप्रिय खेल है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
पीला नहीं, बल्कि सफेद होता है सूर्य का वास्तविक रंग