Interesting Facts: जानिए हाथियों से जुड़ी 9 मजेदार बातें


By Priyanka Pal07, Aug 2023 03:54 PMjagranjosh.com

हाथी -

हाथी सबसे समझदार जानवरों में से एक है इसके दिमाग के वजन की बात करें तो वे लगभग 5 किलोग्राम तक होता है और इंसानी दिमाग से भी बड़ा साइज होता है।

वजन और आकार -

हाथी धरती पर रहने वाले सबसे भारी जानवरों में से एक है तो वही वजन की बात करें तो हाथियों का वजन लगभग 5000 कि.ग्रा और महिला हाथियों का वजन लगभग 3000 होता है।

लंबाई और ऊँचाई -

रुष हाथी की ऊँचाई लगभग 9 फुट तक होती है और महिला हाथी की ऊँचाई लगभग 8 फुट तक होती है।

दांत -

हाथी के दांत विशाल और भारी होते हैं जिनकी लंबाई लगभग 3-4 फुट तक होती है और इनका वजन लगभग 250 पाउंड तक हो सकता है।

शाकाहारी -

हाथी एक शाकाहारी है और यह पेड़ों के पत्तों, घास और फलों को खाता है।

सोना पसंद -

कई रिसर्च से पता चलता है कि हाथी लेट कर और खड़े होकर दोनों तरह से सो सकते हैं।

संवाद -

हाथी कई तरह से बातें करते हैं कई बार वे इतनी कम आवाज में कम्यूनिकेट करते हैं कि इंसान भी उसे नहीं सुन पाते।

पानी -

हाथी एक दिन में 80 गैलन तक पानी पी सकता है।

दिमाग से तेज -

इस जानवर की याद्दाश्त काफी तेज़ होती है और वे वे अपने दिन का तीन-चौथाई हिस्सा खाने में बिता सकते हैं।

इन देशों के लोग जीते हैं सबसे लंबी उम्र