Union Budget 2025: बच्चों को जरूर जानने चाहिए भारतीय बजट से जुड़े रोचक तथ्य


By Mahima Sharan02, Feb 2025 09:25 AMjagranjosh.com

केंद्रीय बजट

केंद्रीय बजट देश की आर्थिक स्थिति तय करता है। बच्चों के लिए, बजट को समझना इस बात की जानकारी प्रदान कर सकता है कि देश कैसे अपने वित्त की योजना बनाता है और विभिन्न क्षेत्रों को प्राथमिकता देता है। यहां भारतीय केंद्रीय बजट के बारे में कुछ तथ्य दिए गए हैं जो बच्चों को जानने चाहिए

1 फरवरी को आता है बजट

1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री देश का बजट पेश करती हैं। पहले इसे 28 या 29 फरवरी को पेश किया जाता था, लेकिन 2017 में वित्तीय नियोजन में सुधार के लिए तारीख को बदलकर 1 फरवरी कर दिया गया।

अब तक 73 वार्षिक बजट पेश किए गए हैं

आजादी के बाद से, भारत ने कुल 73 वार्षिक बजट, 14 अंतरिम बजट और चार विशेष बजट देखे हैं। प्रत्येक बजट आने वाले वित्तीय वर्ष के लिए सरकार की वित्तीय योजना और प्राथमिकताओं को दर्शाता है।

निर्मला सीतारमण का सबसे लंबा बजट भाषण

2020 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत के इतिहास का सबसे लंबा बजट भाषण दिया, जो 2 घंटे 42 मिनट तक चला। दिलचस्प बात यह है कि स्वास्थ्य कारणों से उन्हें अपना भाषण छोटा करना पड़ा, लेकिन फिर भी इसने अपनी लंबाई का रिकॉर्ड बनाया।

बजट को लिजर आकाउंट के रूप में पेश किया जाता है

2021 में, ब्रीफकेस में बजट दस्तावेजों को ले जाने की प्रथा को तोड़ते हुए, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहली बार कागज रहित बजट पेश किया। उन्होंने पारंपरिक 'लिजर आकाउंट' स्टाइल पाउच में लिपटे डिजिटल टैबलेट का इस्तेमाल किया।

अंतरिम बजट

अंतरिम बजट उन वर्षों में जब चुनावों के कारण पूर्ण बजट पेश नहीं किया जा सकता है, अंतरिम बजट पेश किया जाता है। पूर्ण बजट नई सरकार के सत्ता में आने के बाद आता है।

बजट पूरे साल का एक रोड मैप तैयार करता है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

What Is The Difference Between Weather And Climate?