Interesting Facts: सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़ी जरूरी बातें जानें


By Priyanka Pal09, Aug 2023 10:05 AMjagranjosh.com

दुनिया की चार महान सभ्यताओं में से एक मानी जाने वाली सिंधु सभ्यता 2350 ई. पूर्व से 1750 ई. पूर्व मानी गयी है।

खोज -

सिंधु सभ्यता की खोज रायबहादुर दयाराम साहनी ने की और जॉन मार्शलसिंधु घाटी सभ्यता शब्द का प्रयोग करने वाले पहले शोधकर्ता थे।

सबसे बड़ी -

सिंधु घाटी सभ्यता विश्व की चार सभ्यताओं मेसोपोटामिया, मिस्र और चीन में सबसे बड़ी थी।

नाम की कहानी -

पुरातत्वविदों ने इस सभ्यता को सिंधु घाटी सभ्यता का नाम इसलिए दिया क्योकि यहां की पहली बस्ती सिंधु नदी के किनारे मिली थी।

मुख्य फसल -

खोज के समय जिन फसलों के सबसे अधिक होने का जिक्र मिलता है वे फसल थी गेहूं और जौ जिससे पता चला वहां के लोग यही खाकर गुजर - बसर किया करते थे।

कहां तक फैली है ?

सिंधु घाटी सभ्यता आधुनिक भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में 1,260,000 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैली हुई थी।

जनसंख्या -

तो वहीं यहां रहनेवाले लोगों की बात करें तो सिंधु घाटी सभ्यता की जनसंख्या 5 मिलियन से भी ज्यादा थी।

लिपी -

यहां लोग अपने भावों को चित्रों का प्रयोग कर लिखते थे यह लिपी दाईं से बाईं ओर लिखी जाती थी।

Independence Day 2023: 7 Interesting Activities For Students, Check Out!