By Priyanka Pal12, Feb 2025 02:50 PMjagranjosh.com
कृष्ण देवराय से जुड़ी कुछ अहम बातें
विजयनगर साम्राज्य के सबसे शक्तिशाली राजा कृष्ण देवराय को उनके बेहतरीन शासन के लिए जाना जाता है। आगे जानिए उनसे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में।
शक्तिशाली शासक
राजा कृष्ण देवराय का शासन इतना कुशल था, कि उनका जिक्र बाबर ने अपनी आत्मकथा में भी किया था।
हंपी
राजा कृष्ण देवराय का जन्म 16 फरवरी 1471 ई. को विजयनगर की राजधानी हम्पी में हुआ था। तुलुव वंश से आने वाले कृष्ण देवराय को उस समय का सबसे शक्तिशाली राजा माना जाता था।
प्रसिद्ध
राजा कृष्ण देवराय को चित्रगुप्त मौर्य, पुष्यमित्र, चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, स्कंदगुप्त, हर्षवर्धन और महाराजा भोज के सामानांतर माना गया है।
साम्राज्य का विस्तार
कृष्ण देवराय ने राज संभालने के बाद अपने साम्राज्य का विस्तार अरब सागर से लेकर बंगाल की खाड़ी तक कर लिया था।
महान विद्वान
राजा कृष्णदेव तेलुगु साहित्य के महान विद्वान थे। उन्होंने अपने समय में कला और साहित्य को भी खुब प्रोत्साहित किया था।
रचनाएं
कृष्ण देवराय ने संस्कृत भाषा में जाम्बवती कल्याण नाटक, संस्कृत में उन्होंने परिणय, सकलकथासार संग्रहम, मदारसाचरित्र और सत्यवधु परिणय लिखा।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
लड़की, पेड़ या नदी... पहली झलक से पहचानें अपनी पर्सनैलिटी