GK: महात्मा गांधी से जुड़ी अहम बातें जानें


By Priyanka Pal30, Jan 2024 12:20 PMjagranjosh.com

महात्मा गांधी

हर साल 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पृणयतिथि के रूप में मनाया जाता है। साथ ही हर साल यह दिन शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। आगे जानिए देश के राष्ट्रपिता की उपाधि पाने वाले बापू जी से जुड़ी अहम बातें।

जन्म

मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले बापूजी की शादी कस्तूरबा गांधी से मात्र 13 साल की उम्र में हुयी थी।

एजुकेशन

गांधी 1893 में वकालत की पढ़ाई करने के लिए साउथ अफ्रीका गए और लगभग 22 साल तक वहां रहे।

भारत का दौरा किया

विदेश से लौटने के बाद गोपालकृष्ण गोखले ने उन्हें भारत का दौरा करने को कहा। जिसके बाद गांधी ने मुंबई से अपनी यात्रा की शुरूआत की। उन्होंने पहले आंदोलन की शुरूआत 1917 में बिहार के चंपारण से की थी।

आंदोलन

उन्होंने भारत में विभिन्न स्वतंत्रता आंदोलनों का नेतृत्व किया, जिनमें असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत जोड़ो आंदोलन अहम रहे।

महिलाओं के अधिकारों की बात

गांधी ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की जोरदार वकालत की। इतिहास में महिला सशक्तिकरण की महात्मा गांधी ने अलग छाप छोड़ी।

छुआछूत को किया खत्म

महात्मा गांधी ने देश में छुआछूत को खत्म करने के लिए भी काम किया। उन्होंने 1932 में अछूतों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए हरिजन आंदोलन चलाया।

अहिंसा दिवस

अहिंसा के संदेश को प्रसारित करने के लिए बापू के जन्मदिन को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस ​​​​के रूप में भी मनाया जाता है।

Top 8 Most Educated States Of India, Check Out The List!