52 दिनों से अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स से जुड़ी खास बातें


By Mahima Sharan30, Jul 2024 04:11 PMjagranjosh.com

सुनीता विलियम्स

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री और नासा की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स अपने साथी बुच वेल्लोर के साथ करीब 52 दिनों से अंतरिक्ष मे फंसी हैं। रॉकेट में तकनीकी खराबी के कारण यह सुनिश्चित नहीं हो पा रहा कि वे लोग कब तक धरती पर वापस आ पाएंगी।

52 दिनों से फंसे हैं एस्ट्रोनॉट

5 जून को दोनों एस्ट्रोनॉट अंतरिक्ष यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। उन्हें वहां करीब 10 दिनों तक रहना था, लेकिन यान में हुई समस्या के कारण वे केवल अब सुरक्षित लैंडिंग का इंतजार कर रहे हैं।

रिकॉर्ड बनाने वाली पहली महिला

सुनीता लिन विलियम्स एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री है। वह संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना अधिकारी और एक महिला द्वारा सबसे अधिक समय तक अंतरिक्ष में रहने का रिकॉर्ड बना चुकी हैं।

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन

विलियम्स को अभियान 14 और अभियान 15 के सदस्य के रूप में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर नियुक्त किया गया था।

कब तक लौटेंगी सुनीता

कॉमर्शियल क्रू प्रोग्राम डायरेक्टर ने आश्वासन दिया था कि दोनों अंतरिक्ष यात्री जुलाई के अंत तक लौट सकते हैं, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण अभी तक उनके वापस आने की सही तारीखों की पुष्टि नहीं हो पा रही है।

माइक्रो ग्रेविटी पर कर रही हैं काम

विलियम्स ने कहना है उन्हें भरोसा है कि अंतरिक्ष यान उन्हें बिना किसी समस्या के घर ले जाएगा। फिलहाल दोनों अंतरिक्ष यात्री यह जानने में जुटे हैं कि पौधे माइक्रो ग्रेविटी में कैसे काम करते हैं?

पूरी दुनिया सुनीता विलियम्स के घर वापसी की दुआ कर रही है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

BFF Startups In India That Are Doing Well