By Priyanka Pal20, Sep 2024 11:50 AMjagranjosh.com
ताजमहल दुनिया के 7 अजूबों में से एक है, जिसे मुगल सम्राट शाहजहां द्वारा अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनवाया गया था। आज जानिए ताजमहल से जुड़ी 7 अनोखी बातों के बारे में।
UNESCO विश्व धरोहर
1983 में, ताजमहल को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में स्थापित किया गया था। जो इसके वैश्विक महत्व और असाधारण सुंदरता को दर्शाता है।
प्रेम का स्मारक
1632 में शाहाजहां ने इसका निर्माण अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में करवाया था। यह प्रेम और समर्पण का प्रतीक।
निर्माण में समय
इसके निर्माण का कार्य 1632 में शुरू हुआ और 1653 में पूरा हुआ। जिसमें लगभग 22 साल लगे, इसे बनाने के लिए 20,000 कारीगर शामिल थे।
शैली
इतिहासकार मानते हैं कि इसकी शैली में इस्लामी, फारसी और भारतीय शैलियों के तत्व शामिल हैं।
विशेषता
संपूर्ण समरूपता इसकी विशेषता है, जिसमें बाग, पूल और यहां तक कि आसपास की इमारतों का लेआउट भी शामिल है।
सफेद संगमरमर
ताजमहल मुख्य रूप से राजस्थान के मकराना से लाए गए सफ़ेद संगमरमर से बना है। यह संगमरमर धूप में रात में सुनहरे रंगों में दिखने लगता है।
वास्तुकला
ताजमहल के मुख्य वास्तुकार उस्ताद अहमद लाहौरी को इसे बनाने का श्रेय दिया जाता है। इसी के साथ फारसी, तुर्की और भारतीय वास्तुशिल्प तत्वों को मिश्रित करने का श्रेय दिया जाता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।