Lipstick से जुड़े 5 रोचक तथ्य


By Priyanka Pal08, Feb 2025 05:38 PMjagranjosh.com

आज इस वेब स्टोरी में जानिए लिपिस्टिक के बारे में रोचक तथ्यों के बारे में। जिसका इतिहास शुरुआती सभ्यताओं से रहा है।

लिपिस्टिक का इस्तेमाल

लिपस्टिक का इस्तेमाल हजारों सालों से किया जा रहा है। मेसोपोटामिया के लगभग 2,500 ईसा पूर्व के पुरातात्विक अभिलेखों में एक रानी के पत्थरों से बने लिप कलर पहनने का उल्लेख है।

लोकप्रिय

महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने 1558 से 1603 तक इंग्लैंड पर अपने शासनकाल के दौरान लिपस्टिक को लोकप्रिय बनाया।

पहली लिपस्टिक

पहली लिपस्टिक 1870 में फ्रेंच ब्यूटी ब्रांड गुएरलेन द्वारा बनाई गई थी। उन्होंने इसे 1884 में व्यावसायिक रूप से उत्पादित किया।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

सबसे अधिक 6,900 लोगों द्वारा लिपस्टिक लगाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है।

महंगी लिपस्टिक

एच कॉउचर ब्यूटी की डायमंड लिपस्टिक 14 मिलियन डॉलर की कीमत के साथ दुनिया की सबसे महंगी लिपस्टिक है, इसकी पैकेजिंग 18 कैरेट सोने से बनी है, जिसमें लगभग 200 हीरे जड़े हुए हैं।

ऐसे ही रोचक तथ्य, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

इमली का उत्पादन भारत के किन राज्यों में किया जाता है?