गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के संग करें ये मजेदार एक्टिविटीज


By Mahima Sharan04, Jun 2024 05:37 PMjagranjosh.com

समर वेकेशन

समर वेकेशन बच्चों के लिए मौज-मस्ती और रोमांच से भरा होता है। इस गर्मी के मौसम में अगर आप बच्चों के साथ कहीं बाहर नहीं जा सकते हैं, तो आप घर पर रहकर भी उनके साथ कुछ मजेदार एक्टिविटी कर सकते हैं।

गर्मियों की छुट्टियों को कैसे बनाएं खास?

अगर आप छुट्टियों में घर पर कुछ खास करने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले बच्चों के साथ बैठकर उनसे उनके पसंदीदा खाने, ड्रिंक्स और गेम्स आदि के बारे में पूछें। इसके बाद समय के हिसाब से कैलेंडर तैयार करें और रोजाना उसका पालन करें।

बोर्ड गेम और पजल

बच्चों की छुट्टियों को खास और मजेदार बनाने के लिए आप लूडो, कैरम, सांप सीढ़ी, शतरंज बोर्ड, पजल जैसे दिलचस्प गेम खेल सकते हैं। बच्चों के साथ समय बिताने और उनके दिमाग को सक्रिय और रचनात्मक बनाने का यह एक बेहतरीन तरीका हो सकता है।

पेंटिंग का काम करवाएं

अगर बच्चों की कला में रुचि नहीं भी है, तो भी उन्हें पेड़, सूरज आदि की आसान तस्वीरें बनाने और उसमें रंग भरने का काम दें। इससे बच्चों में क्रिएटिविटी सोच और क्षमता बढ़ सकती है।

बच्चों के साथ DIY क्राफ्ट बनाएं

आप बच्चों के साथ घर पर DIY क्राफ्ट बना सकते हैं। इसके लिए आप पुरानी चीज़ों का इस्तेमाल करके नए और दिलचस्प क्राफ्ट बना सकते हैं। इसमें बच्चों का मन भी लगेगा और उनकी छुट्टियां भी मज़ेदार होंगी।

घर पर बच्चों के साथ पेड़ लगाना

गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को व्यस्त रखने के लिए आप उन्हें पेड़ लगाना सिखा सकते हैं। बच्चे खेल-खेल में पेड़ लगाना सीख जाएंगे और पेड़ लगाना भी उनके लिए एक दिलचस्प खेल हो सकता है।

ये एक्टिविटी आपको और आपके बच्चे को समर वेकेशन में एक्टिव रखेंगे। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

इंट्रोवर्ट को कैसे प्रेरित करें?