12वीं फेल IPS ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा की सक्सेस स्टोरी
By Priyanka Pal25, Oct 2024 04:39 PMjagranjosh.com
IPS मनोज कुमार शर्मा ने बचपन में काफी संघर्ष किए हैं। जिनके ऊपर फिल्म 12वीं फेल भी बनाई गई है। आज जानिए IPS मनोज कुमार शर्मा की सक्सेस स्टोरी के बारे में।
जन्म
उनका जन्म 1977 में मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में स्थित एक छोटे से गांव बिलगांव में हुआ था। उनके पिता कृषि विभाग में कार्यरत थे।
स्कूलिंग
मनोज कुमार शर्मा 9वीं और 10वीं में थर्ड डिवीजन से पास हुए थे, जिसके बाद 11वीं में किसी तरह पास हो गए।
12वीं फेल
12वीं बोर्ड में मनोज हिंदी के अलावा अन्य सभी विषयों में फेल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें जिंदगी में कुछ बड़ा करने की प्रेरणा मिली।
डिप्टी एसपी बनने का सपना
उन्होंने ठाना की मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर डिप्टी एसपी बनेंगे। जब वह 12वीं पास कर ग्वालियर आए तो मालूम हुआ की एसडीएम के ऊपर डीएम होता है।
सिविल सर्विस एग्जाम
उन्होंने UPSC एग्जाम क्लियर करने का मन बनाया जिसके बाद संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए वह दिल्ली आ गए।
असफलता
मनोज ने UPSC एग्जाम क्लियर करने के लिए तीन प्रयास दिए, जिसमें असफलता उनके हाथ लगी।
UPSC रैंक
मनोज ने अपने चौथे प्रयास में 121वीं रैंक के साथ यूपीएससी एग्जाम पास किया जिसके बाद उन्होंने IPS ऑफिसर का पद संभाला।
ऐसी ही सक्सेस स्टोरी, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
A Woman Earns 22.70 Lakhs Via Linkedin, Check How She Did It?