By Priyanka Pal10, Feb 2025 06:21 PMjagranjosh.com
क्या आपने कभी सोचा कि बादल हल्के होते हैं या भारी, यदि भारी होते भी हैं तो इनमें कितना वजन पाया जाता है। आज इस वेब स्टोरी में जानिए कि आखिर बादल कितने भारी या हल्के होते हैं।
बादलों की ऊंचाई
बादल की ऊंचाई 6,500 फुट से लेकर 75,000 फुट तक होने का अनुमान लगाया जा सकता है।
बादलों के प्रकार
ये बात बहुत कम ही लोग जानते हैं कि, बादल तीन प्रकार के होते हैं जिनमें कम्यूम्यलस, स्ट्रेटस और सिरस शामिल हैं।
बादलों में पानी
एक बादल में लगभग कुछ ग्राम से लेकर लाखों टन तक पानी हो सकता है। यह बादल के आकार पर भी कई बार निर्भर करता है।
हैरान करने वाले बादल
बादल 450,000 किलोग्राम और उससे ज्यादा वजन वाले भी हो सकते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा तो ये बात हैरान कर सकती है कि भारी होने के बाद भी आसमान में ये बादल आसानी से तैरते हैं।
समुद्र में रहने वाले जीव
धरती के सबसे बड़े जीव ब्लू व्हेल का वजन 100 से 150 टन तक हो सकता है। इसका मतलब है कि बादल का वजन 3 ब्लू व्हेल से भी ज्यादा ज्यादा होता है।
वजन
एक बादल का औसतन वजन 1.1 मिलियन पाउंड यानी जिसे लगभग 450 टन माना जाता है। बादल देखने में बहुत हल्के लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं बादलों का वजन इतना ज्यादा होता है कि वे तीन बड़े – बड़े ब्लू व्हेल का वजन भी उसके सामने कम लगता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
कपास का उत्पादन भारत के किस राज्य में अधिक किया जाता है?