By Priyanka Pal08, Jun 2024 04:06 PMjagranjosh.com
क्या आपको पढ़ाई के साथ - साथ गाना सुनना पसंद है? अगर हां तो यहां जानिए गाने सुनकर पढ़ाई करना कितना सही कितना गलत।
स्टडी
पढ़ाई हमेशा शांत वातावरण में करनी चाहिए। इससे ध्यान कम भटकता है और कोई भी चीज बहुत जल्दी याद हो जाती है।
पढ़ाई करते समय गाना सुनना
एक्सपर्ट मानते हैं कि पढ़ाई के दौरान गाने सुनना गलत है। इससे आपकी याददाश्त पर दबाव पड़ सकता है।
टकराव
पढ़ाई और गाने सुनना टकराव पैदा करते हैं। इससे पढ़ाई से ध्यान भटकता है साथ ही कोई भी टॉपिक दिमाग में याद रखना मुश्किल हो जाता है।
मूड को बेहर बनाता है म्यूजिक
साइकोलॉजिस्ट के अनुसार, गाना सुनने से म्यूजिक पर ज्यादा और पढ़ाई पर फोकस कम होता है। लेकिन स्टडी़ज इतना जरूर कहती हैं कि म्यूजिक सुनने से मूड अच्छा होता है।
इन बातों का रखें ध्यान
जब आप किसी ऐसे टॉपिक के बारे में पढ़ रहे हैं जिसमें दिमाग ज्यादा लगाना पड़ रहा है। तो स्लो और इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक है तो इससे बचें।
म्यूजिक वॉल्यूम
पढ़ाई के दौरान लाउड म्यूजिक परेशान कर सकता है। खासकर तब जब आप कुछ याद करने वाला पढ़ रहे हो या लिख रहे हों।
भावनाएं
संगीत सुनने से व्यक्ति के मूड में सुधार होने के अलावा अलगाव की भावनाएं कम हो जाती हैं।
सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।