GK: एक ऐसा आइलैंड जहां सिर्फ रहती हैं महिलाएं


By Priyanka Pal06, Apr 2024 05:54 PMjagranjosh.com

क्या आपको पता है एक ऐसी जगह के बारे में जहां सिर्फ महिलाएं रहती हैं? अगर नहीं तो आज हम बात करने जा रहे हैं, ऐसे आइलैंड की जहां सिर्फ और सिर्फ महिलाएं रहती हैं।

एस्टोनिया

पुरुष प्रधान समाज में एक ऐसी जगह है जहां पर पुरुष नहीं बल्कि महिलाएं रहती हैं। एस्टोनिया देश का एक अनोखा गांव है, जहां 90 फीसदी से ज्यादा आबादी महिलाओं की है।

आइलैंड ऑफ वूमन

एस्टोनिया के इस आइलैंड को आइलैंड ऑफ वूमन भी कहा जाता है। यहां अधिकतर महिलाएं ही निवास करती हैं। कह सकते हैं यह महिलाएं द्वीप की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

यूनेस्कों

इस द्वीप को किह्नु के नाम से भी जाना जाता है। आइलैंड को यूनेस्को के इनटेंजिबल कल्चरल हेरिटेज ऑफ ह्यूमैनिटी लिस्ट में शामिल किया गया है।

आबादी

इस आइलैंड में रहने वाले लोगों की संख्या 300 है। जिसमें सबसे ज्यादा महिलाएं ही रहती हैं। जानकारी के अनुसार यहां रहने वाले पुरुष एस्टोनिया में नौकरी करने चले जाते हैं।

अंतिम संस्कार

यहां रह रही महिलाएं त्योहारों को बड़े धूम - धाम से मनाती हैं। नाचने - गाने के अलावा शिल्पकारी के जरिए पैसे कमाने का काम करती हैं। महिलाएं ही लोगों की शादी से लेकर अंतिम संस्कार भी खुद ही करती हैं।

इतिहास

कहा जाता है कि इस जगह पहले जुर्म करने वाले लोग और देश निकाली की सजा भुगत रहे लोग ही रहते थे। जिसके बाद लगभग 50 साल तक आइलैंड में रह रहे लोगों ने कब्जा किया। उसके बाद यहां का वर्चस्व महिलाओं ने संभाला।

खत्म होती परंपरा

मॉडर्न टाइम में लड़के - लड़कियां आइलैंड से बाहर जाकर पढ़ाई कर रह हैं। इसी कारण से यहां मातृसत्ता वाली परंपरा खत्म होती जा रही हैं।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

What Is RBI Monetary Policy? Things Students Must Know