JAC Result 2024 Out : झारखंड कक्षा 10वीं में 90.39 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास


By Priyanka Pal19, Apr 2024 04:08 PMjagranjosh.com

झारखंड क्लास 10 रिजल्ट

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आज क्लास 10 बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी किया जा चुका है।

ऑफिशियल वेबसाइट

जिन भी स्टूडेंट्स ने इस साल झारखंड बोर्ड की परीक्षा में भाग लिया था वे अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस साल 6 से 26 फरवरी के बीच एग्जाम का आयोजन किया गया था।

टॉपर

झारखंड टॉपर ज्योत्सना ज्योति ने कक्षा 10वीं में 99.2 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। सेकेंड टॉपर सना संजरी को 98.6% अंक मिले हैं। थर्ड टॉपर करिश्मा-सृष्टि सौम्या को 98.4% नंबर मिले हैं।

फर्स्ट डिवीजन

3 लाख 38 हजार 398 स्टूडेंट्स एग्जाम में पास हुए हैं। इनमें से 2,05,110 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं। 1,53,733 स्टूडेंट्स सेकंड डिवीजन में पास हुए।

लड़कियों ने मारी बाजी

इस साल झारखंड बोर्ड क्लास 10 में लड़कियों ने मारी बाजी। उनका पासिंग परसेंटेज 91 रहा तो वहीं, लड़कों का पासिंग परसेंटेज 89.70 रहा।

मार्कशीट

स्टूडेंट को ओरिजनल मार्कशीट स्कूल से क्लेक्ट करनी होगी। टोटल 500 मार्क्स में से 300 स्कोर करने वाले स्टूडेंट्स को फर्स्ट डिवीजन में पास माना जाएगा।

पासिंग मार्क्स

झारखंड बोर्ड क्लास 10 में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को हर सब्जेक्ट में कम से कम 33% मार्क्स हासिल करना जरूरी है।

कंपार्टमेंट

जो भी स्टूडेंट अपने रिजल्ट से नाखुश हैं वे अपनी कॉपियों की जांच दुबारा करा सकते हैं। असफल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट एग्जाम में बैठने का मौका दिया जाएगा।

सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Jharkhand Board Result 2024: Simple Steps To Check Result