श्री राम की ये बातें बच्चों को दिखाएंगी नई राह
By Mahima Sharan
22, Jan 2024 11:32 AM
jagranjosh.com
युद्ध में चुनौती
यदि कोई हमें युद्ध में चुनौती देगा तो हम उससे अवश्य लड़ेंगे। चाहे वो मौत ही क्यों न हो।
सांप के सामान लोग
जो लोग आपके सामने आपके काम की तारीफ करते हैं और आपके पीठ पीछे आपके काम को बिगाड़ देते हैं, ऐसे लोग सांप के समान होते हैं। इनसे दूर रहना ही बेहतर है।
बोलने का लहजा
बोलने से पहले शब्द इंसान के वश में होते हैं, लेकिन बोलने के बाद मनुष्य शब्दों के वश में हो जाता है।
बोला हुआ शब्द
बोला गया शब्द एक ऐसी चीज़ है, जिसके कारण व्यक्ति, या तो दिल में उतर जाता है या दिल से निकल जाता है।
भेदभाव
जो व्यक्ति किसी के साथ भेदभाव नहीं करता और सभी के साथ अच्छा व्यवहार करता है, वह व्यक्ति जीवन में बहुत प्रगति करता है।
अहिंसा
अहिंसा परम धर्म है और दूसरों की निंदा सबसे बड़ा पाप है।
परिस्थितियां
परिस्थितियां हमारे लिए समस्या नहीं बनती, समस्याएं तब उत्पन्न होती हैं जब हम नहीं जानते कि परिस्थितियों से कैसे निपटें।
मातृभूमि
मां और मातृभूमि स्वर्ग से भी महान है।
भाग्य पर भरोसा
केवल डरपोक और कमज़ोर लोग ही भाग्य पर भरोसा करते हैं, लेकिन जो निडर और मजबूत होते हैं वे कभी भाग्य पर भरोसा नहीं करते।
Goddess Sita’s Inspirational Quotes For Students To Study Hard
Read More