जापानी स्कूलों की ये 10 टेक्निक बच्चों को बनाती हैं बुद्धिमान
By Mahima Sharan12, Sep 2024 01:59 PMjagranjosh.com
जापानी स्कूल नीतियां
यहां छात्रों की बुद्धिमत्ता को बढ़ाने वाली 10 जापानी स्कूल नीतियों के बारे में बताया गया है। जापान में अकादमिक सफलता को बढ़ाने के लिए सख्त नियम और अनुशासन को बढ़ावा दिया जाता है।
रात में लागू कर्फ्यू
जापान में, छात्रों को रात 10 बजे के सख्त कर्फ्यू का पालन करना होता है। यह नियम संतुलित दिनचर्या को बढ़ावा देता है और डिस्ट्रैक्शन को कम करता है, जिससे अकादमिक फोकस और सेहत को बढ़ावा मिलता है।
बाहर का खाना नहीं खाने की अनुमति
जापानी स्कूल सभी छात्रों को पौष्टिक भोजन देते हैं। यह नीति घर पर पैक किए गए लंच के कारण होने वाली असमानताओं को रोकती है और ऊर्जा के स्तर को बनाए रखती है, जिससे छात्रों को पूरे स्कूल टाइम में ध्यान केंद्रित रखने में मदद मिलती है।
स्कूलों में डेटिंग नहीं
जापानी स्कूलों में छात्रों का ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित रखने के लिए डेटिंग पर सख्त पाबंदी है। इस नियम का उद्देश्य छात्रों के ध्यान भटकाने वाली चीजों को कम करना है।
पेरेंट्स की भागीदारी
जापानी स्कूल अकाडमिक परफॉर्मेंस में पेरेंट्स को एक्टिव तरीके से शामिल करते हैं। माता-पिता और शिक्षकों के बीच नियमित बात-चीत होती है ताकि छात्रों को स्कूल और घर दोनों जगह सहायता मिले।
कोई बाहरी शिक्षक नहीं
जापानी स्कूल बाहरी शिक्षकों को नियुक्त नहीं करते हैं। शिक्षक की अनुपस्थिति में छात्र अपनी पढ़ाई स्वतंत्र रूप से करते हैं, जिससे उनकी सीखने की प्रक्रिया में आत्म-अनुशासन और जिम्मेदारी बढ़ती है।
छात्र स्कूल की सम्पति को साफ करते हैं
जापानी छात्र अपनी कक्षाओं और स्कूल की सुविधाओं को साफ करने के लिए जिम्मेदार हैं। यह स्वच्छता, जिम्मेदारी और टीमवर्क सिखाता है।
मेकअप की अनुमति नहीं
जापान में छात्रों को मेकअप या एक्सेसरीज़ पहनने पर रोक है। यह नियम डिस्ट्रेक्शन को कम करता है और छात्रों को उनकी शैक्षणिक जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित रखता है।
अनिवार्य अभिवादन
जापानी स्कूलों में शिक्षकों और साथियों को प्रतिदिन अभिवादन करना अनिवार्य है। यह परंपरा सम्मान और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती है।
ग्रुप स्टडी पर जोर
जापानी स्कूल सहयोगी सीखने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। छात्र अक्सर समस्याओं को हल करने और प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए ग्रुप में काम करते हैं, जो महत्वपूर्ण सोच और संचार कौशल को बढ़ाता है।
जापानी स्कूलों के ये तरीके बच्चों को आगे बढ़ने में मदद करते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
वर्कप्लेस पर पाए जाते हैं 8 प्रकार के कर्मचारी, आप कौन से हैं?