जापानी टेक्निक के साथ करें बोर्ड एग्जाम की तैयारी, मिलेंगे अच्छे नंबर


By Mahima Sharan02, Feb 2025 01:09 PMjagranjosh.com

जापानी टेक्निक्स

यहां कुछ जापानी टेक्निक्स के बारे में बताया गया है, जिसकी मदद से आप बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं।

काइज़ेन (निरंतर सुधार)

पढ़ाई की आदतों को बेहतर बनाने के लिए छोटे बदलाव करने पर जोर देता है। खुद को बड़े लक्ष्यों से परेशान करने के बजाय, छोटे कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें।

शुचु रयोकू (एकाग्रता शक्ति)

यह तकनीक बिना किसी डिस्ट्रैक्शन के एक ही कार्य पर गहन ध्यान केंद्रित करने को प्रोत्साहित करती है।

कानबन (विज़ुअल टास्क मैनेजमेंट)

वर्कफ़्लो मैनेजमेंट के लिए विकसित, कानबन को पढ़ाई के लिए बेस्ट माना जा सकता है। अपने स्टडी को 'सीखना है', 'प्रगति में है', और 'महारत हासिल की है' जैसे वर्गों में बांटे उन्हें विज़ुअलाइज़ करने के लिए कानबन बोर्ड का उपयोग करें।

पोमोडोरो तकनीक

यह विशेष रूप से जापानी नहीं है, लेकिन जापान में इसे टाइम मैनेजमेंट के रूप से उपयोग किया जाता है। इसमें 25 मिनट तक पढ़ाई करनी होती है और उसके बाद 5 मिनट का ब्रेक लेना होता है। चार चक्र पूरे करने के बाद, 15-30 मिनट का लंबा ब्रेक लें।

हंसेई (आत्म-चिंतन)

हंसेई आत्म-चिंतन का अभ्यास है, जिसमें नियमित रूप से अपने अध्ययन के तरीकों और परिणामों को समझना शामिल है।

इस तरह से आप अपनी पढ़ाई को प्रोडक्टिव बना सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Top 7 Easy Ways To Boost Your Analytical Skills