ये 5 जापानी तकनीक दिमाग को हमेशा रखेंगी शांत


By Mahima Sharan12, May 2024 02:50 PMjagranjosh.com

जापानी टिप्स

जापान के लोगों की जीवनशैली दुनिया में सबसे अच्छी मानी जाती है। आज के तनाव भरे जीवन में दिमाग को शांत रखना बेहद ही जरूरी है। इसलिए यहां कुछ जापानी टिप्स दिए गए हैं जो आपका स्ट्रेस कम करेंगे।

शोगनाई

शोगनाई के अनुसार जो भी चीजें आपके नियंत्रण के बाहर है उन्हें स्वीकार करें। अपना समय उन चीज़ों पर बर्बाद न करें जिसे आप कंट्रोल नहीं कर सकते। इसके बजाय, उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करें जिन्हें करके आप अपने जीवन में कुछ बेहतर कर सकते हैं।

शिरिन-योकू

इसका मतलब यह है कि अगर आप व्यस्त जिंदगी से थका हुआ या हारा हुआ महसूस करते हैं तो हिमालय की घाटियों में जाकर थोड़ा आराम करें। इस तकनीक का अनुसार ज्यादा सोचने से बचने का सबसे बेस्च टिप्स प्रकृति की गोद में डूब जाना है।

नेन बूते

यह दिमाग को ज्यादा सोचने से रोकने का सबसे सरल और सबसे शक्तिशाली तरीकों में से एक है। इसमें भगवान बुद्ध के नाम का जाप करने की सलाह दी जाती है। इससे मन को शांति मिलती है और बेहतर फोकस करने में मदद मिलती है।

गमन

गमन का अर्थ है दृढ़ता। यह हमें सिखाता है कि मुसीबत के समय खुद को कमजोर न समझें। कठिनाइयों का डटकर सामना करें, इससे जीवन की बड़ी से बड़ी समस्या भी छोटी लगने लगेगी। समस्या के बारे में ज्यादा सोचने की बजाय इस बात पर ध्यान दें कि इससे कैसे लड़ा जाए।

वबी-सबी

वबी-सबी एक बहुत ही मजबूत जापानी तकनीक है जो हमें विचारों और भावनाओं के प्राकृतिक उतार-चढ़ाव को अपनाने के लिए तैयार करती है। यह तकनीक हमें जीवन में आने वाले सभी उतार-चढ़ावों और परेशानियों से तालमेल बिठाने में मदद करती है।

इन जापानी तरीके से आप अपने दिमाग को शांत रख सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

हाउसवाइफ के लिए बेस्ट हैं ये 7 सिंपल मनी सेविंग टिप्स