वर्क प्लेस पर बढ़ानी है प्रोडक्टिविटी, ये 8 जापानी टेक्निक आएंगी काम


By Mahima Sharan11, Jul 2024 12:30 PMjagranjosh.com

बढ़ाए प्रोडक्टिविटी

आइए काम पर प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए कुछ प्रभावशाली जापानी तकनीकों के बारे में बात करते हैं।

काइज़ेन

काइज़ेन आपके काम में छोटे-छोटे सुधार करने की प्रथा है, जैसे किसी कार्य को पूरा करने का तेज़ तरीका ढूंढना या अपने कार्यस्थल को ऑर्गनाइज करना।

पोमोडोरो तकनीक

इसमें आपके काम को 25 मिनट के अंतराल में डिवाइड करना और प्रत्येक अंतराल के बाद एक ब्रेक लेना शामिल है।

कैनबन

कैनबन एक विज़ुअल मैनेजमेंट टूल है जिसका उपयोग आपके कार्य की प्रगति को व्यवस्थित करने के लिए किया जाता है।

गेम्बा

गेम्बा एक जापानी शब्द है, जिसका अर्थ है ‘वास्तविक स्थान’। यह तकनीक पूरी तरह से उस जगह पर जाने के बारे में है जहां काम हो रहा है ताकि प्रक्रियाओं को बारीकी से देखा और समझा जा सके।

मोत्तैनाई

मोत्तैनाई में लोगों को समय, सामग्री और प्रतिभा जैसे विभिन्न संसाधनों के मूल्य के प्रति सचेत रहने के लिए प्रोत्साहित करती है।

इकिगाई

यह एक लोकप्रिय अवधारणा है, जिसका अर्थ है ‘जीवन का उद्देश्य’। इसमें ऐसी गतिविधियां ढूंढ़ना शामिल है जो आपको खुशी और संतुष्टि की भावना देती हैं।

वाबी-साबी

वाबी-साबी एक जापानी विचार है जो कमी में सुंदरता ढूंढता है। यह उन चीजों की सराहना करने के विचार को बढ़ावा देता है जो प्राकृतिक और सरल हैं, और उनकी कमियों को स्वीकार करते हैं

ये टेक्निक आपको भी एक प्रतिभाशाली इंसान बना सकती है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

A-G... किस अक्षर से शुरू होता है आपका नाम? जानें अपनी पर्सनैलिटी के राज