आलस को दूर भगाएंगे ये 8 जापानी तरीके


By Mahima Sharan03, Apr 2024 12:32 PMjagranjosh.com

आलस को ऐसे करें दूर

अगर आप आलसपन या प्रेरणा की कमी से जूझ रहे हैं तो परेशान न हो आप अकेसे नहीं हैं। हम में से ऐसे कई सारे लोग हैं जो इस समस्या से गुजर रहे हैं। इसलिए आपके आसलपन को दूर करने के लिए यहां कुछ जापानी टिप्स दिए गए हैं।

काइज़ेन

इस में लगातार सुधार करना और रोजाना छोटे-छोटे स्टेप्स लेना शामिल है। जीवन में प्रगति हासिल करने के लिए छोटे-छोटे कदमों का उठाना बेहद ही जरूरी होता है।

इकिगाई

यह कॉन्सेप्ट लाइफ के उद्देश्य पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है। क्योंकि जब आपके पास उद्देश्य होता है आप अपने लक्ष्य के प्रति बढ़ते रहते हैं और आसल के लिए आपके पास समय नहीं होता।

वबी-सबी

यह सिद्धांत कमियों में सुंदरता खोजने पर जोर देता है। पर्फेक्शन के लिए प्रयास करने के बजाय, अपने काम या प्रोजेक्ट के अनूठे और अपूर्ण पहलुओं को अपनाएं।

गमन

इस शब्द का अर्थ है धैर्य और गरिमा के साथ असहनीय प्रतीत होने वाली स्थिति को सहन करना। यह जापानी टेक्निक नीति का एक जरूरी हिस्सा है, और जब आप आलसी या प्रेरणा हीन महसूस कर रहे हों तो यह आपको कठिन समय से निपटने में मदद कर सकता है।

किंत्सुगी

यह टेक्नीक आपको अपनी खामियों को स्वीकार करने और उसपर कार्यवाही कर के उन्हें किसी खूबसूरत चीज में बदलना शामिल है।  इसलिए अपनी कमियों पर काम करें और उसे निखारे।

गणबरू

यह दृष्टिकोण दृढ़ और लचीला बनने के लिए प्रोत्साहित करेगा। यह चुनौतियों का सामना करने और अपना बेस्ट देने के बारे में है, भले ही कार्य कितना भी कठिन क्यों न लगे।

मोनोज़ुकुरी

यह दृष्टिकोण आपको मंजिल के बजाय यात्रा पर ध्यान केंद्रित करके प्रेरित रहने में मदद कर सकता है। अगर जीवन में कुछ चाहिए तो केवल मंजिल पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी नहीं आप क्या कर रहे है उसपर भी फोकस रखें।

आलस को दूर भगाने के लिए ये जापानी तरीके बेहद ही महत्वपूर्ण है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Healthy Habits To Boost Mental Health Of Your Kids