जवाहर लाल नेहरू कितने पढ़े लिखे थे? जानिए


By Priyanka Pal14, Nov 2024 11:44 AMjagranjosh.com

जवाहर लाल नेहरू

जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को ब्रिटिश भारत में हुआ था। देश को आजादी मिलने के बाद उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

एजुकेशन

नेहरू जी ने प्रारंभिक शिक्षा अपने घर पर निजी शिक्षकों से प्राप्त की थी। जिसके बाद इंग्लैंड जाकर कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में उन्होंने एडमिशन लिया।

डिग्री

विदेश में रहकर उन्होंने प्राकृतिक विज्ञान में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने अपनी लॉ की डिग्री कैम्ब्रिज से ही हासिल की।

वकालत

वह छात्र जीवन के दौरान भी विदेशी हुकूमत के अधीन देशों के स्वतंत्रता संघर्ष में रुचि रखते थे। 1912 में जवाहरलाल नेहरू भारत लौटे और वकालत शुरू की।

राजनीति

पंडित नेहरू 1917 में होम रुल लीग‎ में शामिल हो गए, 1919 में उनकी दो साल बाद राजनीति में असली दीक्षा हुई।

रॉलेट अधिनियम

जब वे महात्मा गांधी से मिले तो उस समय महात्मा गांधी ने रॉलेट अधिनियम के खिलाफ एक अभियान शुरू किया था।

सविनय अवज्ञा आंदोलन

नेहरू, महात्मा गांधी के सक्रिय लेकिन शांतिपूर्ण, सविनय अवज्ञा आंदोलन से आकर्षित हुए। फिर उन्होंने महात्मा गांधी के उपदेशों के अनुसार अपने परिवार को भी ढाल लिया।

जेल गए

उन्होंने 1920 में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पहले किसान मार्च का आयोजन किया।1920 से 22 के असहयोग आंदोलन के सिलसिले में उन्हें दो बार जेल में डाला गया।

ऐसी ही सक्सेस स्टोरी, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Jennifer Winget’s Remarkable Success Journey