जीवन में कभी हारने नहीं देंगे जया किशोरी के ये प्रेरक विचार
By Mahima Sharan11, Apr 2024 12:33 PMjagranjosh.com
जया किशोरी के प्रेरक विचार
प्रसिद्ध भारतीय आध्यात्मिक वक्ता, संगीतकार और प्रेरक व्यक्तित्व जया किशोरी ने अपने प्रेरणादायक उद्धरणों से बच्चों पर बड़े प्रभाव छोड़े हैं। अगर आपके मन में कुछ नकारात्मक विचार आ रहे हैं, तो ये विचार आपको उनसे निकलने में मदद करेंगे-
चुप रहना
चुप रहकर जितना कड़वा जवाब दिया जा सकता है उतना बोलकर नहीं। इसलिए जब कोई आपका दिल दुखाए, बोलने के बजाय चुप रहकर जवाब दीजिए।
दूसरों की गलतियां
दूसरों की गलतियों को अपनी गलती की तरह ही धीरे से निपटाएं। लोगों से गलतियों होना लाजमी है, लेकिन उन्हें माफ करना सीखें।
अपनी खुशियां
कोई भी आपको तब तक खुश नहीं कर सकता जब तक आप खुद से खुश नहीं होते। इसलिए अपनी खुशियों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना छोड़ दें और खुद को प्राथमिकता दे।
जीवन की चुनौतियां
जीवन में चुनौतियां हमारे विश्वास को मजबूत करने के लिए होती है। जो इन चुनौतियों से घबरा जाता है वह कभी भी मजबूत इंसान नहीं बन पाता।
असफलता का रास्ता
असफलता की अवधारणा को अपने विचारों से दूर रखें। असफलता नए रास्तों को खोलती है, असफलता की अवधारणा रखने वाला व्यक्ति इन रास्तों को नहीं पहचानता।
नई जीवन
प्रत्येक सुबह व्यक्ति को नया जन्म मिलता है इस जन्म को कभी व्यर्थ नहीं करना चाहिए। इसलिए अपने दिन को व्यर्थ न होने दें।
जीवन में जब भी नकारात्मक विचार आपको घेरे तब ये विचार आपकी मदद करेंगे। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ