JEE Advanced 2023: लास्ट मिनट में इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान


By Mahima Sharan03, Jun 2023 10:06 AMjagranjosh.com

आईआईटी गुवाहाटी

आईआईटी गुवाहाटी आने वाले 4 जून को जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2023 का आयोजन करेगा जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं उनकी तैयारी पूरी हो चुकी होगी और अब रिवीजन का काम चल रहा है।

फोक्स

समय इतना कम बचा है कि केवल मुख्य भागों का ही रिवीजन ही किया जा सकता है और इस समय विस्तार से कुछ भी नहीं किया जा सकता है।

रिवीजन

इस समय कुछ भी विशिष्ट या विस्तृत नहीं पढ़ा जा सकता है इसलिए बेहतर होगा कि आप तीनों मुख्य विषयों यानी फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के सिर्फ की कॉन्सेप्ट्स को ही रिवाइज करें।

मॉक टेस्ट

यह अभ्यास का समय है जो तैयार हो गया है, उसके अलावा इस बचे हुए समय में कुछ खास या नया नहीं बनाया जा सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपनी तैयारी को परखें और ढेर सारे मॉक टेस्ट दें।

टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें

जेईई एडवांस परीक्षा को क्रैक करने में टाइम टेबल जरूरी भूमिका निभाती है इसका खूब अभ्यास करें जब आप मॉक टेस्ट देते हैं या पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र हल करें।

रणनीति तैयार करें

परीक्षा के दिन के लिए पूरी रणनीति पहले ही बना लें समय तय कर लें कि किस समय क्या करना है किस सेक्शन को कितने समय में हल करना है, पहले या बाद में, यह सब पहले से तय कर लें।

Agniveer 2023 :अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए होगा रैली का आयोजन