JEE Main 2024 Admit Card: सेशन 2 की एग्जाम सिटी स्लिप करें डाउनलोड
By Priyanka Pal28, Mar 2024 02:35 PMjagranjosh.com
जेईई मेन्स
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से ज्वाइन एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2024 सेशन 2 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
सिटी स्लिप
NTA ने एडवांस सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार अब अपने सिटी सेंटर का पता लगा सकते हैं। एनटीए ने जेईई मेन्स अप्रैल 2024 एग्जाम सिटी स्लिप jeemain.nta.ac.in पर जारी किया है।
एग्जाम 2024
जेईई मेन 2 पेपर 1 की परीक्षा 4 अप्रैल 2024 से शुरू होगी। इसके बाद 5 से 9 अप्रैल 2024 को JEE Main 2 paper 1 exam का आयोजन किया जाएगा।
सेशन 2
जेईई मेन 2024 का दूसरा सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा और 15 अप्रैल को समाप्त होगा। एजेंसी ने पहले घोषणा की थी कि एडमिट कार्ड परीक्षा की वास्तविक तारीख से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे।
एडमिट कार्ड
1 अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अपेक्षित है 27 मार्च तक जारी किए जा सकते हैं। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
एग्जाम टाइम
पहली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। जेईई मेन 2024 सत्र 2 के एडमिट कार्ड का इंतजार है, जो जल्द ही किया जाएगा जारी।
प्रयास
इस परीक्षा के लिए लगातार दो वर्षों में अधिकतम दो बार ही उम्मीदवार प्रयास कर सकते हैं। परीक्षा के दौरान यदि कोई उम्मीदवार आपत्तिजनक कार्य करते पकड़े जाता है, तो उनके खिलाफ कार्यवाई भी की जा सकती है।
सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।