JEE Main Registration 2023 : कल से होगें रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें Apply


By Priyanka Pal06, Feb 2023 11:33 AMjagranjosh.com

NTA 7 फरवरी 2023 से JEE Main 2023 के रजिस्ट्रेशन शुरू कर देगा।

सेशन 2 की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 मार्च 2023 तय की गई है।

अप्रैल सेशन की परीक्षाओं का आयोजन 6, 7, 8, 9, 10,11 और 12 अप्रैल 2023 को किया जाएगा।

वहीं अप्रैल सेशन की परीक्षा के एडमिट कार्ड मार्च के आखिरी सप्ताह तक जारी कर दिए जाएंगे।

ऐसे करें Registration-छात्र सबसे पहले इस ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। 'न्यू रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक कर अपनी डिटेल्स भरें और लॉगिन क्रेडेंशियल क्रिएट करें।

एप्लिकेशन फॉर्म भरना होगा,जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें, एप्लिकेशन फीस जमा कर फॉर्म को सबमिट करें।

अब आप फॉर्म को डाउनलोड कर भविष्य के लिए उसका एक प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।

THANK YOU FOR&&&&&&WATCHING

बच्चों का दिमाग दौड़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स।