JEE Mains 2024: सेशन 1 की सिटी स्लिप जारी, यहां से करें डाउनलोड


By Priyanka Pal19, Jan 2024 01:42 PMjagranjosh.com

एजुकेशन न्यूज

जेईई मेन 2024 के जनवरी में होने वाले सेशन 1 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है।

वेबसाइट

जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

एग्जाम

इस संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 का आयोजन 24, 27, 28, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी 2024 को किया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन

संयुक्त प्रवेश परीक्षा मेन 2024 के लिए लगभग 12 लाख छात्रों ने आवेदन किया है। जिन स्टूडेंट्स ने जेईई मेन 2024 के जनवरी सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन किया है वे jeemain.nta.ac.in यहां चेक कर सकते हैं।

एग्जाम सेंटर

अलॉटेड एग्जाम शहर के किस केंद्र पर परीक्षा देनी है इसकी जानकारी एडमिट कार्ड के माध्यम से दी जाएगी।

सिटी स्लिप ऐसे करें डाउनलोड

स्टेप1 जेईई की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं। होम पेज पर उपलब्ध जेईई मेन्स परीक्षा 2024 एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 2

एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉग इन डिटेल्स दर्ज करना होगा। अब सबमिट पर क्लिक करें। एडवांस्ड सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।

स्टेप 3

सिटी स्लिप को चेक करके पेज डाउनलोड कर लें। आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

जेईई मेन में करना है अच्छा स्कोर? जानें लास्ट मिनट प्रिपरेशन टिप्स