JEE Mains 2024: देश के टॉप IIIT कॉलेज यहां जानिए एडमिशन प्रोसेस


By Priyanka Pal13, Apr 2024 04:27 PMjagranjosh.com

12वीं के बाद JEE Mains का स्कोर देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए जरूरी है। इस स्कोर के जरिए IITs के बाद देश के सबसे प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों के बारे में जानिए।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेंशन टेक्नोलॉजी

जबलपुर, यहां BTech कोर्सेज में JEE Mains स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा MTech कोर्सेज में GATE स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी

प्रयागराज, यहां BTech कोर्सेज में JEE Mains स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा MTech कोर्सेज में GATE स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं।

अटल बिहारी वाजपेयी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेंशन

ग्वालियर, यहां BTech कोर्सेज में JEE Mains स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा IPG-MTech कोर्सेज में भी JEE Mains स्कोर से एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा MTech कोर्सेज में GATE स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं।

इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी

दिल्ली के आईआईटी यहां 12वीं के बाद BTech कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में 70% मार्क्स होने चाहिए। इसके अलावा JEE Mains क्वालिफाई करना भी जरूरी है।

इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेंशन टेक्नोलॉजी

IIIT बेंगलुरु एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट है। इस इंस्टीट्यूट के BTech एंड इंटीग्रेटेड कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए JEE Mains क्वालिफाई करना जरूरी है। वहीं, MTech कोर्सेज में एडमिशन के लिए GATE स्कोर जरूरी है।

इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेंशन टेक्नोलॉजी

IIIT हैदराबाद एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट है। इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में BTech कर सकते हैं। इसके अलावा कंप्यूटर साइंस एंड इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी और कंप्यूटर ऐडेड स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग जैसे 4 स्पेशलाइजेशन में MTech कर सकते हैं।

क्वालिफाई

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एडमिशन के लिए JEE Mains क्वालिफाई करने के बाद JEE Advanced क्वालिफाई करना भी जरूरी है। इसके अलावा 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन में कम से कम 75% मार्क्स स्कोर करना जरूरी है।

सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

ये 7 हैं गुरुग्राम के सबसे बेस्ट स्कूल