कलम दवात की पूजा क्यों की जाती है? वजह जानिए


By Priyanka Pal01, Nov 2024 02:51 PMjagranjosh.com

कायस्थ समाज के लोगों द्वारा मनाया जाने वाला त्योहार जिसे चित्रगुप्त पूजा के नाम से जाना जाता है।

धार्मिक मान्यताएं

ऐसा कहा जाता है कि भगवान चित्रगुप्त ही कलम-दवात की सहायता से धरती के समस्य प्राणियों के कर्मों का विवरण लिखते हैं। इसलिए इस दिन कलम और दवात को भी पूजा जाता है।

मस्याधार पूजा

चित्रगुप्त पूजा को मस्याधार पूजा के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि कलम दवात को मस्याधार के नाम स भी जाना जाता है।

खास महत्व

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, चित्रगुप्त भगवान मानव के अच्छे-बुरे कर्मों के आधार पर बताते है कि मृत्यु के बाद आत्मा को स्वर्ग मिलेगा या नर्क।

कब मनाया जाता है?

यह हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर मनाई जाती है। इस दिन यमराज के सहायक भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने का विधान है।

शिक्षा और साक्षरता

इस दिन सभी लोग शिक्षा और साक्षरता के मूल्य पर जोर देने के लिए किताबें, कलम और स्याही के बर्तन जैसी वस्तुओं की भी पूजा करते हैं।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Bhai Dooj 2024: Check Its History And Significance