By Mahima Sharan21, Sep 2023 11:01 AMjagranjosh.com
करीना कपूर खान
साल 2000 में 20 साल की उम्र में जेपी दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने देश ही नहीं बल्कि दुनिया के प्रतिष्ठित संस्थानों से पढ़ाई की है।
पढ़ाई में नहीं थी रुचि
हालाकि, उनकी पढ़ाई में कभी रुचि नहीं रही। अपनी मां बबीता कपूर की इच्छा पूरी करने के लिए ही उन्होंने एक इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया।
डिग्री पूरी नहीं करने का अफसोस
अपने कई इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि उन्हें लगता है कि उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपना फिल्मी करियर शुरू करना चाहिए था। उसे लगता है कि उसे और अधिक पढ़ाई करनी चाहिए थी क्योंकि उसे डिग्री पूरी न कर पाने का अफसोस है।
स्कूली शिक्षा
करीना कपूर खान ने अपनी पढ़ाई मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से शुरू की। इसके बाद अपनी मां की इच्छा का सम्मान करते हुए उन्होंने देहरादून के वेल्हम गर्ल्स स्कूल में दाखिला ले लिया। हालांकि बाद में उन्होंने माना कि उन्हें वहां अच्छा लगने लगा था।
गणित में कठिनाई का सामना करना पड़ा
करीना कपूर खान अपने कई इंटरव्यूज में इस बात को स्वीकार कर चुकी हैं कि उन्हें गणित में काफी दिक्कतें होती थीं। इसके अलावा अन्य विषयों में उनके ग्रेड काफी अच्छे रहे हैं।
कॉलेज ड्रॉप आउट
कई अन्य बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह करीना कपूर भी अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी नहीं कर सकीं। करीना का शुरू से ही एक्टिंग और फिल्मों का माहौल रहा है। इसलिए उनका झुकाव भी उस तरफ था।
पढ़ाई के लिए गईं अमेरिका
करीना को पढ़ाई करना पसंद नहीं था लेकिन वह कभी इससे दूर नहीं भागीं। मीठीबाई कॉलेज के बाद, उन्होंने अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय में माइक्रो कंप्यूटर में तीन महीने का ग्रीष्मकालीन पाठ्यक्रम किया।
किताबें पढ़ने का शौक
कॉलेज में पढ़ाई के दौरान करीना कपूर का रुझान किताबों की ओर हो गया और उन्हें पढ़ने की आदत लग गई। तब तक वह फिल्मों में काम करने का मन भी बना चुकी थीं। इसलिए उन्होंने किशोर नमित कुमार की देखरेख में अभिनय का प्रशिक्षण लेना शुरू किया।