Kargil Vijay Diwas 2022: कारगिल युद्ध से जु़ड़ें तथ्य।
By Gaurav Kumar26, Jul 2022 11:46 AMjagranjosh.com
कारगिल विजय दिवस भारत में हर वर्ष 26 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन भारतीय सेना के वीर और साहसी सपूतों को समर्पित है।
भारतीय सेना ने अपने शौर्य से पाकिस्तान को पीछे खदेड़ा और कारगिल युद्ध में जीत हासिल की
3-15 मई 1999भारतीय सेना के गश्ती दल को कारगिल में घुसपैठियों के बारे में पता चला। &यह जानकारी ताशी नामग्याल नाम के एक चरवाहे ने सेना को दी थी।
31 मई 1999तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया
13 जून 1999भारत ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सामरिक रूप से महत्वपूर्ण तोलोलिंग चोटी को फिर से अपने कब्जे में ले लिया।
4 जुलाई 1999भारतीय सेना ने टाइगर हिल पर कब्जा कर किया। इस बीच बिल क्लिंटन वाशिंगटन डीसी में नवाज शरीफ से मिले और उन पर सेना को वापस बुलाने का दबाव बनाया।
14 जुलाई 1999वाजपेयी ने ऑपरेशन विजय को सफल घोषित किया। सरकार ने पाकिस्तान के साथ बातचीत के लिए शर्त रखी।
26 जुलाई 1999कारगिल युद्ध आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है। इस खास दिन को भारत में कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।