कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने जीता “मिस इंडिया”2022 का खिताब


By Gaurav Kumar06, Jul 2022 12:57 PMjagranjosh.com

कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने “मिस इंडिया”2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। &वही राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनरअप&बनी और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान सेकेंड रनरअप रही.

हर बार की तरह इस बार भी ‘मिस इंडिया’ की ये प्रतियोगिता काफी कड़ी और मजेदार रही. बता दें मुकाबला इतना कड़ा था कि 6 जजों के पैनल ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए एक विनर&को चुना.

जजों के पैनल पर मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, डीनो मोरिया, राहुल खन्ना, रोहित गांधी एवं शामक डाबर शामिल रहे. इनके अतिरिक्त कई दूसरी बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की.

इस बार का मिस इंडिया फिनाले मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था.

मिस इंडिया 2021 की विजेता रही मानसा वाराणसी ने मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी को क्राउन पहनाया.

टॉप 5 में सिनी शेट्टी, रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, प्रज्ञा अय्यागरी एवं गार्गी नंदी थे.

विजेता के तौर पर सेलेक्ट होने पर सिनी शेट्टी के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ती हुई दिखाई दी. उन्हें अन्य कंटेस्टेंट्स ने जीत के लिए बधाई भी दी.

सिनी शेट्टी अभी Chartered Financial Analyst (CFA) का कोर्स कर रही हैं. उनके पास अकाउंटिंग एवं फाइनेंस में बैचलर की डिग्री है. उन्हें डांस करने का भी काफी शौक है और उन्होंने भरतनाट्यम सीख रखा है. सिनी शेट्टी कर्नाटक की रहने वाली हैं, लेकिन उनका जन्म मुंबई में हुआ है.

फर्स्ट रनरअप&

&Read More

11 Amazing facts about Novak Djokovic