Korean Culture: कोरिया जाने वाले वेल्डरों के लिए भाषा प्रशिक्षण शुरू किया गया
By Priyanka Pal26, Aug 2023 12:10 PMjagranjosh.com
कोरियन कल्चरल सेंटर -
कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र भारत ने दक्षिण कोरिया जाने वाले शिपयार्ड वेल्डरों को कोरियन लैंग्वेज का प्रशिक्षण देने के लिए पहल शुरू की है।
रोजगार -
पेशेवर लोगों के लिए अब भाषा नहीं बनेगी बाधा, भारत के लगभग 100 वेल्डिंग पेशेवर अपनी कोरियाई यात्रा शुरू करने के लिए तैयार हैं।
कोरियाई भाषा सीखने में मदद -
भारतीय कामकाजी पेशेवरों को कोरिया में बसने में मदद करने के लिए 14 अगस्त से 12 सितंबर तक कोरियाई भाषा और कोरियाई संस्कृति से संबंधित कक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।
क्लास का समय -
शिपयार्ड वेल्डरों को 52 घंटे के लेक्चर के लिए एक महीने के लिए सप्ताह में तीन बार दो कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
भाषा और संस्कृति -
इन कक्षाओं में न केवल कोरियाई भाषा पर जोर दिया जाएगा बल्कि वहां के विभिन्न संस्कृति, रहन - सहन, शिष्टाचार पर भी जोर दिया जाएगा।
नेतृत्व -
इन पाठ्यक्रमों का नेतृत्व केसीसीआई में एक दशक के अनुभव वाले अनुभवी कोरियाई भाषा प्रशिक्षक हर्ष शर्मा कर रहे हैं।
जारी बयान के अनुसार -
भारत में लगभग 8,50,000 वेल्डर हैं, जिनमें से कई ने मध्य पूर्व सहित विदेशों में काम किया है और एक बड़ी जनशक्ति के रूप में कोरिया में बेल्डर की कमीं पूरी करेंगे।
उद्देश्य -
उन्हें आवश्यक कोरियाई भाषा कौशल और सांस्कृतिक अंतर्दृष्टि से लैस करना, जिससे उनके लिए कोरिया में काम करने में सहजता आ सके।
How To Improve English At Home? Check Out Easy Tips!