Khan Sir से परीक्षा में टाइम मैनेजमेंट के टिप्स जानें


By Mahima Sharan21, Feb 2024 04:12 PMjagranjosh.com

खान सर के वीडियो

खान सर के वीडियो उन उम्मीदवारों के लिए बहुत उपयोगी हैं जो सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। खान सर का वीडियो आते ही लाखों में व्यूज आने लगते हैं और उनके वीडियो को पसंद करने वाले भी बड़ी संख्या में लोग होते हैं।

कैसे मैनेज करें टाइम टेबल

इसके अलावा बच्चे उनके बताए टिप्स को फॉलो करते हैं और खान सर पढ़ाई करने के तरीके के बारे में भी बताते रहते हैं। तो आज हम उस समस्या के बारे में बात करेंगे, जिससे अभ्यर्थी काफी परेशान हैं और खान सर के पास इसका समाधान क्या है।

तो ये है टाइम टेबल की समस्या

बदलती जीवनशैली के कारण अक्सर विद्यार्थियों को टाइम टेबल बनाने में काफी कठिनाई होती है और बेहतर टाइम टेबल न होने के कारण सफलता नहीं मिल पाती है। तो आइए जानते हैं टाइम टेबल के बारे में क्या कहते हैं खान सर।

खान सर के अनुसार बनाएं टाइम टेबल

तो खान सर कहते हैं कि पढ़ाई के लिए टाइम टेबल बनाने की जरूरत नहीं है। खान सर के अनुसार टाइम टेबल उन चीजों का बनाना चाहिए जो अनावश्यक हैं। जैसे आपको कितनी देर आराम करना है, कितनी देर बाहर जाना है। इन सबके लिए एक टाइम टेबल बनाना चाहिए।

पढ़ाई के लिए टाइम टेबल की नहीं है जरूरत

लेकिन ऐसा कभी न हो कि आपको पढ़ाई के लिए टाइम टेबल बनाना पड़े, क्योंकि पढ़ाई के लिए पूरा दिन होता है। इसलिए पढ़ाई के लिए टाइम टेबल की जरूरत नहीं है और हर समय पढ़ाई के बारे में ही सोचना चाहिए।

सहुलियत के हिसाब से उठे

वहीं एक अन्य वीडियो में सुबह सोने के समय को लेकर खान सर बताते हैं कि अगर आप बहुत जल्दी उठेंगे तो पूरी तरह से डिस्टर्ब हो जाएंगे। अगर आप 4 बजे उठेंगे तो आप परेशान हो जायेंगे, इसलिए जिस समय आप सहज हों उस समय उठना सही है। लेकिन जल्दी उठने का फायदा यह है कि इससे आपको काम करने का अधिक समय मिलेगा।

सुबह उठने का सही समय

देर से जागने से आप अपना समय बर्बाद करते हैं और लगभग 6-7 बजे तक उठ जाना चाहिए। इसके अलावा सिर्फ पढ़ाई पर ही ध्यान देना चाहिए और बाकी चीजों के लिए भी कुछ समय निकालना चाहिए।

रिवीजन करना

टाइम टेबल में इस बात का ध्यान रखें कि कुछ घंटे रिवीजन के लिए रखें या सप्ताह के आखिरी एक या दो दिन रिवीजन के लिए रखें। नई चीजें पढ़ने से ज्यादा जरूरी है रिवीजन करते रहना।

खान सर के ये टिप्स आपको पढ़ने में मदद करेंगे। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए जरूरी हैं इतने नंबर