UPSC क्रैक करने की कोशिश में समय बर्बाद कर रहे हैं युवा - संजीव सान्याल
By Priyanka Pal30, Mar 2024 04:10 PMjagranjosh.com
संजीव सान्याल
भारत के प्रधान मंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में कहा कि बहुत से छोटे बच्चे UPSC एग्जाम को क्रैक करने की कोशिश में अपना समय बर्बाद कर रहे हैं।
गरीबी
एक पॉडकास्ट पर दिए गए इंटरव्यू में, उन्होंने बंगाल, बिहार और केरल की गरीबी के बारे में बात की जिसमें उन्होंने कहा कि बिहार छोटे समय, स्थानी राजनेताओं और UPSC की आकांक्षा करता है।
रोल मॉडल
सान्याल ने कहा कि ऐसे माहौल में जहां वे रोल मॉडल हैं, आप या तो गुंडा बन सकते हैं या स्थानीय गुंडा नहीं बनना चाहते हैं। आप नहीं जानते कि आपका रास्ता मूल रूप से एक सिविल सेवक बनना है।
समय की बर्बादी
अर्थशास्त्री ने युवाओं में सिविल सेवक बनने की दीवानगी का हाईलाइट करते हुए इसे समय की बर्बादी बताया।
आकांक्षाएं
देश में आकांक्षाओं के बारे में बोलते हुए संजीव सान्याल ने कहा कि वह देश में जो होता देख रहे हैं वह यह है कि आकांक्षाएं बदल रही हैं। उन्हें लगता है कि जिन छोटे बच्चों में इतनी एनर्जी आती है, वे मूल रूप से UPSC को क्रैक करने की कोशिश में अपना समय बर्बाद कर रहे हैं।
नौकरशाही
सान्याल आगे कहते हैं कि हर देश को नौकरशाही की जरूरत है, यह बिल्कुल ठीक है। लेकिन उन्हें लगता है कि लाखों लोग अपना सबसे किमती समय उस एग्जाम को पास करने की कोशिश में बिता रहे हैं, जहां कुछ 100 लोगों को ही सिलेक्ट किया जा रहा है, इसका कोई मतलब नहीं।
अन्य फील्ड
जो लोग सबसे ज्यादा एनर्जी कुछ और करने में लगाते है, तो आप जानते हैं हम अधिक ओलंपिक मेडल जीतेंगे, हम बेहतर डॉक्टर देखेंगे, हम और अधिक देखेंगे, आप जानते हैं, बिजनेसमैन या साइंटिस्ट आदि भी बन सकते हैं।
सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Don’t Make These Mistakes With Your Kids Education