ब्रिटिश हुकूमत को ललकारने वाली भारत की 5 वीरांगनाएं
By Priyanka Pal14, Aug 2024 05:50 PMjagranjosh.com
भारत की 5 वीरांगनाएं
क्या आपको पता है आजादी के बाद से ही नहीं बल्कि इससे पहले भी भारत में ऐसी महिलाएं हुईं जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत को देश से बाहर कर डाला था। उन्होंने समाज की बेढ़ियों से खुद को आजाद कराने के साथ - साथ देश को आजाद कराया।
15 अगस्त के इस शुभ अवसर पर जानिए भारत की 5 वीरांगनाओं के बारे में जिन्होंने गुलामी की जंजीर तोड़ने का काम किया।
1. झांसी की रानी
झांसी की रानी भारत की आजादी के लिए लड़ने वाली सबसे महान और पहली महिलाओं में से एक थीं। उन्होंने अंग्रेजों की दांत खट्टे कर दिए थे। उनकी वीरगाथा किसी वॉरियन से कम नहीं खुद को सशक्त बनाकर लड़ने वाली अनोखी महिलाओं में उन्हें गिना जाता है।
2. लक्ष्मी सहगल
स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाली लक्ष्मी सहगल बचपन से ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अपना आदर्श मानती थीं। पेशे से डॉक्टर लक्ष्मी सहगल आजादी के बाद भी लोगों की सेवा में जुटी रहीं।
3. झलकारी बाई
प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में झलकारी बाई ने रानी लक्ष्मीबाई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अंग्रेजों से लोहा लिया। बचपन से ही उन्होंने घुड़सवारी और तीरंदाजी सीखने के बाद रानी लक्ष्मीबाई की सेना के साथ अंग्रेजों का सामना किया।
4. बेगम हजरत महल
बेगम हजरत महल को 1857 में हुए अपनी सेना के साथ ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ विद्रोह के लिए जाना जाता है। उन्होंने गोंडा, फैजाबाद, सलोन, सुल्तानपुर, सीतापुर और बहराइच जैसे क्षेत्रों को अंग्रेजों से आजाद कराय था।
5. दुर्गा भाभी
दुर्गा भाभी क्रांतिकारियों को हथियार पहुंचाने का काम करती थीं। वे भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, बटुकेश्वर दत्त जैसे बड़े क्रांतिकारियों के साथ काम कर चुकी थीं।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
7 Amazing Facts About Hawa Mahal That Will Shock You