Budget 2024: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण के नवरत्न


By Priyanka Pal31, Jan 2024 12:02 PMjagranjosh.com

बजट 2024

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हर साल देश का बजट पेश करती हैं। मौजूदा समय में वे लगातार छठा बजट पेश करेंगी। लेकिन इस साल 2024 - 2025 का यह अंतरिम बजट होगा। क्या आपको पता है? इस बजट को कौन लोग पेश करते हैं? जानिए 9 दिग्गजों के बारे में।

निर्मला सीतारमण

टीम लीडर निर्मला सीतारमण साल 2009 से ही देश के बजट को पेश करने का काम रही हैं। अब वे लगातार छठी बार बजट पेश करने वाली देश की दूसरी मंत्री बनने वाली हैं।

टीवी सोमनाथ

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के सबसे सीनियर सेक्रेटरी टीवी सोमनाथ तमिलनाडु के IAS अधिकारी हैं। साल 2020 में वह केंद्रीय वित्त मंत्रालय में एक्सपेंडिचर सेक्रेटरी बने थे। तभी से वह बजट बनाने की प्रक्रिया में शामिल रहे हैं।

अजय सेठ

1987 बैच के IAS अधिकारी अजय सेठ वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभागी सचिव हैं। उन्होंने साल 2021 में महत्वपूर्ण बजट को लीड करने में अहम भूमिका निभाने का काम किया था।

तुहिन कांत पांडेय

देश का जाना माना नाम हैं तुहिन कांत पांडेय। उन्हें एयर इंडिया के प्राइवेटाइजेशन और LIC के IPO में निभायी अहम भूमिका के लिए जाना जाता है। वे निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग में सचिव हैं। तो, वहीं वे ओडिशा कैडर में 1987 बैच के IAS अधिकारी भी हैं।

संजय मल्होत्रा

1990 बैच के अधिकारी संजय मल्होत्रा रेवेन्यू सेक्रेटरी हैं। वे बजट बनाने की प्रक्रिया में टैक्स रेवेन्यू बढ़ाने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन पर वित्त मंत्री सीतारमण के बजट भाषण के भाग बी का मसौदा तैयार करने की जिम्मेदारी भी है।

विवेक जोशी

सबसे नए सदस्य विवेक जोशी वित्त मंत्री के सलाहकारों के समूह में गिने जाते हैं। उन्होंने वित्त मंत्रालय साल 2022 में ज्वाइन किया था। हरियाणा कैडर में 1989 बैच के अधिकारी रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना कमिश्नर रह चुके हैं। श्योरेंस कंपनियां और नेशनल पेंशन सिस्टम जैसे सेक्टर के बारे में महत्वपूर्ण फैसला लेने में वे मदद करते हैं।

नितिन गुप्ता

इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी नितिन गुप्ता केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के चेयरमैन हैं। बजट में वह आयकर, कारपोरेट कर और प्रत्यक्ष कर से जुड़े सभी प्रस्तावों को तैयार करने में मदद करेंगे।

संजय कुमार अग्रवाल

जीएसटी और कस्टम विभाग के अधिकारी संजय कुमार अग्रवाल सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडाइरेक्ट टैक्स एंड कस्टम के चेयरमैन हैं। कस्टम ड्यूटी में बदलाव और जीएसटी से जुड़े प्रस्तावों पर नजर रखेंगे।

वी अनंत नागेश्वरन

मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन एक लेखक और शिक्षक हैं। वह अर्थव्यवस्था के मसले पर सीतारमण के सबसे करीबी सलाहकारों में से एक हैं।

आशीष वछानी

1997 बैच के IAS अधिकारी केंद्रीय वित्त मंत्रालय के बजट डिवीजन में एडिशनल सेक्रेटरी हैं। उन्हें पॉलिसी फार्मुलेशन एंड इंप्लीमेंटेशन का लंबा और बेहतरीन अनुभव है।

Budget 2024: List Of Popular Finance Ministers Of India Every Student Must Know!