भारत की पहली महिला इंजीनियर कौन थीं?


By Priyanka Pal08, Mar 2025 04:55 PMjagranjosh.com

भारत की पहली महिला इंजीनियर

भारत की पहली महिला इंजीनियर अय्यालासोमयाजुला ललिता थीं, जिन्हें ए ललिता के नाम से भी जाना जाता है। वह भारतीय इतिहास में एक उल्लेखनीय स्थान रखती हैं।

बचपन

27 अगस्त 1919 मद्रास में अय्यालासोमयाजुला ललिता का जन्म हुआ था। इसी के साथ उनकी शादी 15 साल की उम्र में हुई थी।

एजुकेशन

शादी के चार महीने बाद ही उनके पति का निधन हो गया। जिससे वह कम उम्र में विधवा हो गई। ललिता ने अपने पिता के सहयोग से कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, गिंडी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की जहां वे अकेली महिला थीं।

इंजीनियर करियर

इंजीनियर के रूप में ललिता ने अपने करियर की शुरूआत की। उन्होंने 1943 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की और जमालपुर रेलवे वर्कशॉप में एक साल पूरा किया।

करियर की शुरूआत

ललिता शिमला में केंद्रीय मानक संगठन में काम करती थीं और अपने पिता के साथ सहयोग करती थीं।

वैश्विक सम्मेलन

ललिता ने 1964 में न्यूयॉर्क में महिला इंजीनियरों और वैज्ञानिकों के प्रथम अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया और 1965 में ब्रिटिश महिला इंजीनियरिंग सोसायटी की सदस्य चुनी।

इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स

वह 1953 में लंदन स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स की एसोसिएट सदस्य बनीं और उसके बाद 1966 में सदस्यता प्राप्त की।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Who Was The Founder Of The MDH Spice Company?