National Girl Child Day 2024: आपकी लाडली के लिए बेस्ट हैं ये 5 सरकारी योजनाएं


By Priyanka Pal24, Jan 2024 11:33 AMjagranjosh.com

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2024

राष्ट्रीय बालिका दिवस की स्थापना साल 2008 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने की थी। अपने बच्ची के लिए उसके आने वाले उज्जवल भविष्य के लिए अगर आप एक बेहतर योजना बनाना चाहते हैं। जानिए सरकार द्वारा चलाई जा रहीं 5 योजनाओं के बारे में -

सरकारी योजनाएं

सरकार की ओर से बेटियों के लिये योजना चलाने का उद्देश्य शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देना है। यह दिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से बालिकाओं को महत्व देने से संबंधित गतिविधियां आयोजित करने पर जोर देता है।

सुकन्या समृद्धि योजना

इस योजना के तहत माता-पिता बेटी के 10 साल होने तक खाता खोल सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में न्यूनतम ₹250 और अधिकतम ₹1.5 लाख जमा किए जा सकते हैं। केंद्र सरकार इस योजना की ब्याज दर को त्रैमासिक रूप से संशोधित करती है।

UDAAN CBSE स्कोलरशिप

सरकारी स्कूलों की ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। चयन योग्यता के आधार पर होगा। यह स्कूली शिक्षा और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं के बीच शिक्षण अंतर को भी संबोधित करती है।

राष्ट्रीय योजना

माध्यमिक शिक्षा के लिए लड़कियों को प्रोत्साहन करने के लिए साल 2008 में इस योजना को शुरू किया गया था। इस योजना का उद्देश्य लड़कियों को सक्षम करना है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी, 2015 को इस योजना की शुरुआत की। यह घटते बाल लिंग अनुपात और जीवन-चक्र निरंतरता में महिला सशक्तिकरण से संबंधित मुद्दों को संबोधित करती है।

बालिका समृद्धि योजना

यह योजना गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की बालिकाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस योजना के तहत बेटी के जन्म के बाद ₹500 प्रदान किए जाते हैं, जबकि उसकी पढ़ाई के लिए हर साल छात्रवृत्ति दी जाती है।

JEE Main 2024: इन चीजों के बिना एग्जाम देना होगा बेहद मुश्किल