By Priyanka Pal09, Mar 2024 03:50 PMjagranjosh.com
काजीरंगा पार्क
यह असम के गोलाघाट और नागांव के जिलों में स्थित है। यह पार्क, जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल भी है, भारत के बहुत कम मूल प्राकृतिक स्थानों में से इसे एक माना जाता है।
ट्रैकिंग
प्रकृति प्रेमी यहां के खुशहाल वातावरण में आकर अपना किमती समय मजेदार बना सकते हैं। काजीरंगा जंगल के अंदर कुकुरकाटा पहाड़ियों की चोटी से ट्रैकिंग कर सकते हैं।
टाइगर रिजर्व
काजीरंगा नेशनल पार्क पहली बार 1905 में एक आरक्षित वन के रूप में स्थापित किया गया था। 1974 में इसे राष्ट्रीय उद्यान घोषित कर दिया गया।
विश्व धरोहर
इस नेशनल पार्क को 1985 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता मिली। यह ब्रह्मपुत्र घाटी के बाढ़ क्षेत्र का सबसे बड़ा क्षेत्र है।
गैंडा
असम में स्थित यह नेशनल पार्क दुनिया के बेहतरीन वन्यजीव आश्रयों में से एक है। यह सींग के संरक्षण की दिशा में पार्क के प्रयासों ने असम को विश्व मानचित्र पर लाकर खड़ा कर दिया है। यहां गैंडे की संख्या अब 2613 तक पहुंच गई है।
अन्य जीव
यहां एक सींग वाले गैंडे, रॉयल बंगाल टाइगर, भारतीय जंगली भैंस, भारतीय हाथी और पूर्वी दलदल हिरण या बारासिंघा को सामूहिक रूप से काजीरंगा नेशनल पार्क के बिग फाइव कहा जाता है।
पक्षी
यह नेशनल पार्क यहां रहने वाले निवासी और प्रवासी पक्षियों की लगभग 478 प्रजातियों का घर है। इनमें से 25 प्रजातियां विश्व स्तर पर खतरे में हैं।
सफारी
प्रकृति प्रेमी यहां के काजीरंगा रेंज (सेंट्रल रेंज), पूर्वी रेंज, पश्चिमी रेंज और बुरापहार रेंज में घूम सकते हैं। आप यहां आकर हाथियों और जीप की सफारी कर सकते हैं।
ऐसी ही सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Top Countries With Shortest Working Hours Per Week